Network Topology In Hindi (Meaning, Types & Differences)

दोस्तों, आइए सरल Hindi में जानते हैं कि Network Topology क्या होती है और  प्रत्येक के क्या फायदे (Advantages) और नुकसान (Disadvantages) हैं।

What is Network Topology?

Network Topology मूल रूप से वह तरीका है जिससे नेटवर्क के सभी नोड (Node)  जुड़े हुए हैं। नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक कंप्यूटर या डिवाइस को Node कहते हैं।

नेटवर्क टोपोलॉजी नेटवर्क की भौतिक बनावट (Physical Strucrure) को दर्शाता है है कि किस प्रकार से Network में विभिन्न Computers या Devices एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं।

Network Topology को Network Configuration या Network Structure या Network Architecture भी कहा जाता है। 

मुख्य रूप से 5 Network Topologies हैं जिनका इस्तेमाल नेटवर्क का Structure डिजाइन करने में होता है।

  1. Bus Topology 
  2. Mesh Topology
  3. Star Topology
  4. Ring Topology
  5. Tree Topology

नेटवर्क डिज़ाइन करते समय, यह जानना कि कौन से टोपोलॉजी का उपयोग करना है, कई कारकों द्वारा निर्धारित किया जाता है:

  • क्या गति एक चिंता का विषय है?
  • नेटवर्क को कितना विश्वसनीय होना चाहिए?
  • इसे स्थापित करने और नेटवर्क को बनाए रखने के लिए  के लिए आप कितने पैसे खर्च करने को तैयार हैं?

1. Bus Topology

Bus Topology समझने और लागू करने के हिसाब से सबसे सरल Topology है।

इस टोपोलॉजी के अंतर्गत सभी Nodes को एक केबल से जोड़ा जाता है जिसको Bus कहते हैं।

bus topology

Bus Topology का प्रयोग ऐसे नेटवर्क में किया जाता है जहां उपलब्ध सभी डिवाइस को समान दूरी पर जोड़ना हो या डाटा को अधिक तेज गति के साथ भेजना हो।

इस टोपोलॉजी का मुख्य लाभ यह है कि इसका कंफीग्रेशन करना बहुत आसान है और Cable में सबसे कम खर्चा होता है।

इस टोपोलॉजी की हानि या कमी यह है कि Cable के फेल होने से संपूर्ण नेटवर्क फेल हो जाता है और इसे ठीक करना कठिन होता है।

2. Ring Topology

Ring Topology के अंतर्गत Computers को केबल के माध्यम से आपस में एक गोलाकार रूप में जोड़ा जाता है।

ring topology

Ring Topology का लाभ (Advantage) यह है कि प्रत्येक कंप्यूटर अन्य कंप्यूटर से सीधे संपर्क में होता है तथा इसका कंफीग्रेशन करना भी आसान होता है।

Ring Topology का (Disadvantage) यह है कि संचार हेतु प्रत्येक कंप्यूटर की सक्रिय सहभागिता अवश्य आवश्यक होती है।

इसलिए मध्यस्थ कंप्यूटर के Fail होने पर नेटवर्क Fail हो जाता है।

इसके अतिरिक्त एक नए कंप्यूटर को जोड़ने से संपूर्ण नेटवर्क में व्यवधान उत्पन्न होता है।

Difffences Between Ring & Bus Topology

Ring TopologyBus Topology
रिंग टोपोलॉजी में प्रत्येक डिवाइस गोलाकार तरीके से दो अन्य उपकरणों से जुड़ा होता है।बस टोपोलॉजी एक टोपोलॉजी है जहां प्रत्येक उपकरण एक एकल केबल से जुड़ा होता है जिसे रीढ़ के रूप में जाना जाता है।
रिंग टोपोलॉजी में डेटा को प्रेषक से रिसीवर डिवाइस तक उपकरणों के माध्यम से भेजा जाता है।बस टोपोलॉजी में डेटा सीधे प्रेषक से रिसीवर डिवाइस पर भेजा जाता है।
रिंग टोपोलॉजी में बस टोपोलॉजी की तुलना में कार्यान्वयन लागत कम होती है।बस टोपोलॉजी की कार्यान्वयन लागत रिंग टोपोलॉजी से अधिक है
रिंग टोपोलॉजी कम विश्वसनीय है क्योंकि एक उपकरण की विफलता पूरे नेटवर्क को प्रभावित करती है।रिंग टोपोलॉजी की तुलना में बस टोपोलॉजी अधिक विश्वसनीय है
बस टोपोलॉजी की तुलना में रिंग टोपोलॉजी में ट्रैकिंग फॉल्ट आसान है।बस टोपोलॉजी में गलती खोजना मुश्किल है।

3. Star Topology

Star Topology के अंतर्गत Computers को एक Device (Hub) के माध्यम से आपस में जोड़ा जाता है।

star topology

इस Topology का प्रयोग मुख्यतः Peer to Peer नेटवर्क बनाने में किया जाता है।

Star Topology का लाभ (Advantage) यह है कि इसमें एक कंप्यूटर को नेटवर्क से बिना किसी व्यवधान के आसानी से जोड़ा या हटाया जा सकता है।

और इसके अंतर्गत किसी कंप्यूटर के फेल होने पर संपूर्ण नेटवर्क फेल नहीं होता और इसे आसानी से हटाया जा सकता है।

और Star Topology का (Disadvantage) यह है कि Hub के फेल होने पर संपूर्ण नेटवर्क बंद हो जाता है।

Hub के कारण की इसकी लागत Bus और Ring की अपेक्षा अधिक होती है ।

Difffences Between Star & Ring Topology

Star TopologyRing Topology
स्टार टोपोलॉजी में, Computers केंद्रीय हब या राउटर से जुड़े होते हैं।रिंग टोपोलॉजी में, प्रत्येक नोड (कंप्यूटर) इसके बाएँ और दाएँ पक्ष के नोड (कंप्यूटर) से जुड़ा होता है।
स्टार टोपोलॉजी में, केवल हब विफलता बिंदु है।रिंग टोपोलॉजी में, हर नोड (कंप्यूटर) विफलता बिंदु है।
स्टार टोपोलॉजी की लागत अधिक है।रिंग टोपोलॉजी की लागत कम है।
स्टार टोपोलॉजी में, जानकारी केंद्रीय हब या राउटर से सभी नोड्स तक यात्रा की जाती है।रिंग टोपोलॉजी में, जानकारी एक दिशा में रिंग तरीके से कंप्यूटर से कंप्यूटर तक की यात्रा है।
एक नया कंप्यूटर जोड़ने के लिए केंद्रीय हब में एक नया केबल जोड़ा जाता है।जबकि रिंग टोपोलॉजी में एक नया कंप्यूटर जोड़ने के लिए, कनेक्शन को तोड़ना होगा।

4. Tree Topology

Tree Topology के अंतर्गत Computers / Networks को आपस में  hierarchy के रूप में जोड़ा जाता है  इसमें एक केंद्रीय नोड (Computer) होता है जो कई नोड्स (Computers/Networks) को एक दूसरे से जोड़ता है।

tree topology

ध्यान दें कि Tree Topology एक संगठनात्मक संरचना Orgnizational Strucure) के समान है।

क्योंकि सबसे ऊपर एक कंप्यूटर है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है , और फिर निचले स्तर अन्य कंप्यूटर और कंप्यूटर नेटवर्क हैं।

इसका का प्रयोग मुख्यतः Bus और Star Topology के Networks  को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है।

Tree Topology का लाभ (Advantage) यह है कि विभिन्न Networks को आपस में जोड़ सकते हैं और नेटवर्क के किसी भाग के फेल होने पर बाकी नेटवर्क में कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

5. Mesh Topology

Mesh Topology सबसे प्रभावशाली,  जटिल और महंगी Topology है।

इसका प्रयोग मुख्यतः  बड़े नेटवर्क जैसे- internet

mesh topology

Mesh Topology के अंतर्गत प्रत्येक कंप्यूटर अन्य कंप्यूटर से सीधे जुड़ा होता है।

इसीलिए यह Fully Connected Network का निर्माण करता है।

इसका लाभ यह है कि इसमें अधिक मात्रा में नेटवर्क को आपस में जोड़ा जा सकता है और किसी Computer या लिंक के फेल होने पर संपूर्ण नेटवर्क फेल नहीं होता।

इसकी हानि यह है कि इसमें अधिक Cabling की आवश्यकता होती है और Configure करना बहुत कठिन होता है।

IP Address In Hindi [Definition, Types & Uses]

Share:

Leave a Reply