Meaning Of To In Hindi (Rules & Examples)

The word ‘To’ has the following meanings in Hindi with pronunciation & sentence examples.

अंग्रेजी में  शब्द To (टू)  बहुत अधिक इस्तेमाल होने वाले शब्दों में से एक हैं।  हम To का प्रयोग मुख्यतः प्रीपोजिशन (Preposition) और इंफिनिटिव (Infinitive) के रूप में करते हैं लेकिन कभी-कभी यह  एडवर्ब (Adverb) के रूप में भी  प्रयोग होता है।

To की Hindi Meaning प्रयोग के अनुसार अलग-अलग होती है।

यहां पर आप सरल भाषा  में  To की विभिन्न Meanings और उनके इस्तेमाल के नियमों के बारे में जानेंगे।

To का प्रयोग  Preposition के रूप में 

Meanings of To In Hindi
(के पास, की ओर, को , में, से, के साथ , पर, की तरफ, के सामने)

1.  के पास, की ओर  के अर्थ में, आप To का प्रयोग उस  Noun/Pronoun से पूर्व करते हैं  जिसके पास या जिस की ओर कोई या कुछ जाता है। 

She walked to the window.
वह खिड़की के पास चली गई।

This road leads to Delhi.
यह रोड दिल्ली की ओर जाती है।

2. को  के अर्थ में, आप To का प्रयोग उस  Noun/Pronoun से पूर्व करते हैं जिसको आप कुछ देते हैं या कुछ बताते हैं या कुछ दिखाते हैं।

He sent presents to the children.
उन्होंने बच्चों को उपहार भेजे।

She whispered something to the girl beside her.
उसने बगल की लड़की से कुछ फुसफुसाया।

Don’t show these letters to anyone else.
ये पत्र किसी और को न दिखाएं।

3. में  के अर्थ में, आप To का प्रयोग उस  Direction से पूर्व करते हैं जिसमें कुछ मौजूद है। 

There was a table to the left of the doorway.
द्वार के बाईं ओर एक मेज थी।

4. उस उद्देश्य, घटना या गतिविधि को दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है जिसके लिए आप कहीं जाते हैं।

Mahesh goes to gym every day.
महेश रोज जिम जाता है।

5. पर  के अर्थ में,  यह बताने के लिए कि एक चीज दूसरे को छू रही है।

He held a knife to her throat.
उसने उसके गले पर चाकू रख दिया।

6. से, के साथ  के अर्थ में,  यह बताने के लिए कि  कुछ कहाँ बांधा या जुड़ा हुआ है।

He tied the rope to a tree.
उसने रस्सी को एक पेड़ से बांध दिया।

Attach a photograph to your application form.
अपने आवेदन पत्र के साथ एक फोटो संलग्न करें।

7. की तरफ, के सामने  के अर्थ में, 

I sat with my back to the window.
मैं खिड़की की तरफ पीठ करके बैठ गया।

8. से  के अर्थ में,  किसी व्यक्ति या चीज  के साथ संबंध दिखाने के लिए 

She was married to an Italian.
उसकी शादी एक इटालियन से हुई थी।

8. तक  के अर्थ में,   एक विशेष बिंदु या सीमा तक

She can already count from one to twenty.
वह पहले से ही एक से बीस तक गिन सकती है।

The water came right up to our knees.
पानी हमारे घुटनों तक आ गया।

I read the novel from beginning to end.
मैंने उपन्यास को शुरू से अंत तक पढ़ा।

9. में  के अर्थ में,  मात्रा या दर दिखाने के लिए

There are 2.54 centimetres to an inch.
एक इंच  में 2.54 सेंटीमीटर होते हैं।

This car does 30 miles to the gallon.
यह कार एक  गैलन  में 30 मील की दूरी तय करती है।

To का प्रयोग  Infinitive के रूप में 

To इंफिनिटिव मेकर (Infinitive Maker) है और यह Nounकी तरह कार्य करता है  इसका प्रयोग निम्न रूपों में होता है 

1. क्रिया (Verb) के विषय (Subject) के रूप –

To err is human.
गलती करना मानव का स्वभाव है।

To find fault is easy.
दोष खोजना आसान है।

2. क्रिया (Verb) के कर्म (Object) के रूप – 

He loves to read novels.
उन्हें उपन्यास पढ़ना पसंद है।

He likes to play chess. 
उसे शतरंज खेलना पसंद है।

 3. Preposition के कर्म (Object) के रूप –

He has no choice but to go.
उसके पास जाने के अलावा कोई चारा नहीं है।

The show is about to start.
शो शुरू होने वाला है।

4. क्रिया (Verb) के पूरक (Complement) के रूप –

His habit is to sleep in the afternoon.
दोपहर में सोने की उसकी आदत है।

Infinitive के प्रयोग करने के नियम

1. ‘how’, ‘where’, ‘who’, ‘what’, or ‘whether’  जैसे शब्दों के बाद To किसी ऐसी क्रिया को बताने के लिए प्रयोग किया जाता है जिसके बारे में हम निश्चित नहीं होते हैं।

I don’t know what to do.
मुझे नहीं पता क्या करना है।

Can you tell me how to get there?
क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वहां कैसे पहुंचा जाए?

2. To क्रिया, संज्ञा या विशेषण के बाद उसके अर्थ को पूरा करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

We tried to explain.
हमने समझाने की कोशिश की।

Are you ready to start?
क्या आप शुरू करने के लिए तैयार हैं?

Have you got permission to stay here?
क्या आपको यहां रहने की अनुमति मिली है?

3. एक ही क्रिया को दोहराने से बचने के लिए  To  का उपयोग किया जाता है।

I could have helped, but nobody asked me to.
मैं मदद कर सकता था, लेकिन किसी ने मुझसे नहीं पूछा।

4. एक उद्देश्य या इरादा दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

I’m going there to see my sister.
मैं वहां अपनी बहन से मिलने जा रहा हूं।

5.आदेश देने के लिए या भविष्य के लिए व्यवस्था करने के लिए ‘Be (is, are, am, be)’ क्रिया के बाद उपयोग किया जाता है।

You are to wait here until I return.
मेरी वापस आने तक तुम्हें यही इंतजार करना है।

They are to be married on May 25th.
इनकी शादी 25 मई को होनी है।

7. कुछ Verbs ऐसी होती हैं जो Infinitive के साथ मिलकर किसी काम के होने का बोध कराती हैं।  ये Verbs é-happen, seem, chance, appear. इस प्रकार के वाक्यों में अचानक किसी कार्य के होने का भाव छिपा रहता है। जैसे-

He seemed to have forgotten me.
ऐसा लग रहा था कि वह मुझे भूल गया है।

I chanced to meet him in the market.
मुझे बाजार में उनसे मिलने का मौका मिला।

He appeared to recognize me.
वह मुझे पहचानता नजर आया।

8. ऐसे वाक्यों में Noun के बाद Infinitive तथा अन्त में Preposition आता है| ऐसे वाक्यों में उक्त Noun किसी उददेश्य या साधन का काम करता है| जैसे-

I have no pen to write with.
मेरे पास लिखने के लिए कलम नहीं है।

There is a chair to sit on. 
बैठने के लिए एक कुर्सी है।

I have a house to live in. 
मेरे पास रहने के लिए एक घर है।

Share:

Leave a Reply