जब आप किसी वाक्य को पढ़ते हैं तो आपको उसमें वर्तमान (Present), भूत (Past) या भविष्य (Future) इन तीनों समय में से किसी एक समय (Time) का बोध (sense)  होता है,

इसी समय बोध  (Time Sense) को काल (Tense) कहते हैं।

Meaning of tense

Tense tell us about the sense of time in a sentence.

काल (Tense) मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है- 

  1. वर्तमान काल (Present Tense)
  2. भूतकाल (Past Tense)
  3. भविष्य काल (Future Tense)

वर्तमान काल
(Present Tense)

  • I am happy.
    (मैं खुश हूं।) 
  • He studies at home.
    (वह घर पर पढ़ाई करता है।)
  • She is having breakfast.
    (वह नाश्ता कर रही है।)
  • I have read this book.
    (मैंने यह किताब पढ़ी है।)

उपर्युक्त वाक्यों से वर्तमान समय अर्थात जो अभी समय चल रहा है,  का बोध (Sense) होता है इसलिए इन वाक्यों में  वर्तमान काल (Present Tense) है।

वर्तमान काल (Present Tense) चार प्रकार का होता है।

  1. सामान्य वर्तमान काल
    (Simple Present Tense)
  2. अपूर्ण वर्तमान काल
    (Present Continuous Tense)
  3. पूर्ण वर्तमान काल
    (Present Perfect Tense)
  4. पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल
    (Present Perfect Continuous Tense)

PRESENT TENSE KI PEHCHAN

Simple Present Tense
(सामान्य वर्तमान काल)

परिभाषाSimple Present Tense वह काल है जिसका प्रयोग नियमित क्रिया (Regular action), अनियमित क्रियाएं (Irregular action), आदत (Habits), सामान्य तथ्य (General Facts) या सत्य कथन (True Statements) को बताने वाले वाक्यों में किया जाता है।

हिंदी में Simple Present को कैसे पहचाने?

हिंदी में Simple Present Tense पहचानने के लिए वाक्यों की क्रिया के अंत में में देखें, यदि क्रिया के अंत में ता   हूँ /   ती हूँ /   ते हैं / ती   हो / ते हो /   ती हैं / ता हैं  आदि आता हैं तो वाक्य  Simple Present में होता है।

Simple Present का प्रयोग कब करते हैं?

सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग नियमित क्रिया (Regular action), अनियमित क्रियाएं (Irregular action), आदत (Habits) बताने वाले वाक्यों में किया जाता है।

ऐसे वाक्यों में कार्य वर्तमान समय में होता है और कार्य को बार-बार दोहराया जाता है और कार्य कब खत्म होगा इस बात की कोई जानकारी नहीं होती।

इसी कारण Simple Present Tense को Present Indefinite Tense भी कहते हैं।

कुछ उदाहरण देखिए;

मैं यहां रोज आता हूं। 
I come here daily. [Regular action]

भूकंप जापान में आते हैं।
Earthquakes come in Japan. [Irregular action]

मैं देर रात में सोता है।
I sleep late at night. [Habit]

इसके अतिरिक्त सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग सामान्य तथ्य (General Facts) या सत्य कथन (True Statements) को बताने वाले वाक्यों में किया जाता है। जैसे-

पृथ्वी गोल है।
The earth is round. [General Facts]

महासागर गहरे और ठंडे हैं।
The oceans are deep and cold.

पौधे मिट्टी में  उगते हैं।
Plants grow in soil.

सामान्य वर्तमान काल के वाक्य कैसे बनाएं?

आइए जानते हैं कि इस काल के अंतर्गत आप निम्नलिखित नियमों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के वाक्य कैसे बना सकते हैं।

Simple Present Sentence Structure
(सरल वर्तमान वाक्य संरचना)

Sentence Sentence Structure
Affirmative
Singular Subject + (Verb+s/es) + Others
Affirmative
Plural Subject + Verb + Others
Negative
Subject+ do/does + not + Verb + Others
Question
Do/does + Subject + Verb + Others
Question
Question Word + do/does + Subject + Verb + Others
Imperative Positive
Verb + Others
Imperative Negative
Don't + Verb + Others

वाक्य संरचना में Others के अंतर्गत क्रमशः Object (कर्म), adverb of manner(रीतिवाचक क्रिया विशेषण), adverb of place (स्थानवाचक क्रिया विशेषण), (समयवाचक क्रिया विशेषण) आते हैं।

Others = Object + Adverb of Manner + Adverb of Place + Adverb of Time

साधारण वर्तमान काल (Simple Present Tense) के वाक्य बनाने के लिए Subject-Verb Agreement के नियमों का पालन करना होता है।

इसके अनुसार साधारण वर्तमान काल (Simple Present Tense) के वाक्य बनाने के लिए एकवचन कर्ता (Singular Subject) के साथ एकवचन क्रिया  (Singular Verb) का प्रयोग करते हैं।

और बहुवचन कर्ता (Plural Subject) के साथ बहुवचन क्रिया (Plural Verb) का प्रयोग करते हैं।

Subject Type Verb Type
Singular Subject
Singular Verb
Plural Subject
Plural Verb

उदाहरण के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें।

Subject Type Verb Type
We/They [Plural]
go [Plural]
He/She [Singular]
goes [Singular]
Ram/Mohan [Singular]
washes [Singular]
A cat/A dog [Singular]
Scratches [Singular]
Girls/Boys [Plural]
Like [Plural]

याद रखें कि क्रिया (Verb) का Singular या Plural Number वर्तमान काल (Present Tense) में ही होता है।

अपवाद: साधारण वर्तमान काल (Simple Present Tense) में I और You  के साथ बहुवचन क्रिया (Plural Verb) का प्रयोग करते हैं। उदाहरण के लिए- 

  • I have a car.
    मेरे पास एक कार है।
  • You like ice cream.
    आपको आइसक्रीम पसंद है।

Affirmative 
Singular Subject + (Verb+s/es) + Others

See examples with singular subjects (he, she, it, etc);

  • She likes chips.
    (उसे चिप्स पसंद हैं।)
  • He draws funny pictures.
    (वह मजेदार तस्वीरें खींचता है।)
  • It is a hard winter.
    (कड़ाके की सर्दी है।)

Making Verb Singular
(क्रिया को एकवचन बनाना)

Simple Present Tense में Singular Subject (She, He, It, etc) के साथ एकवचन क्रिया (Singular Verb) लगानी होती है अर्थात क्रिया (Verb) में s या es जोड़ना होता है ।

क्रिया (Verb)  को एकवचन (Singular) बनाने के लिए उसमें  s या es जोड़ने के निम्न नियम हैं:

Rule-1  z, s, x, ss, ch, o, or sh से  समाप्त होने वाली क्रियाओं को उनके अंत में –es लगाकर Singular बनाते हैं, जैसे: Wash से Washes, Scratch से Scratches, Kiss से Kisses आदि

  • I wash the car.
  • It washes the car.
  • She washes the car.
  • I go to school.
  • He goes to school.
  • She goes to school.

Rule-2 जब कोई क्रिया y से समाप्त होती है और इसके ठीक पहले कोई व्यंजक (Consonant) होता है तो ऐसी क्रिया को Singular बनाने के लिए y को i में बदलकर -es जोड़ते हैं, जैसे: Try से Tries, Fry से Fries, Cry से Cries आदि

  • You try very hard.
  • He tries very hard.
  • She tries very hard.

Rule-3 नियम -1 और 2 के अंतर्गत आने वाली क्रियाओं को छोड़कर बाकी सभी क्रियाओं को Singular बनाने के लिए उनके अंत में -s लगाते हैं,  जैसे: Like से Likes, Draw से Draws, Help से Helps आदि

  • He likes chips.
    उसे चिप्स पसंद हैं।
  • He draws a map for me.
    वह मेरे लिए एक नक्शा बनाता है।
  • She helps the poor.
    वह गरीबों की मदद करती है।

नोट: क्रिया Be  का एकवचन रूप  I के लिए am होता है और बाकी सभी एकवचन कर्ता (he, she, it, etc) के लिए is होता है। जैसे-

  • I am ready.
    मैं तैयार हूँ।
  • I am happy.
    मैं खुश हूँ।
  • She is my friend.
    वह मेरी दोस्त है।
  • It is wrong.
    यह गलत है।

Affirmative
Plural Subject + Verb + Others

साधारण वर्तमान काल (Simple Present Tense) के वाक्य बनाने के लिए बहुवचन कर्ता (Plural Subject) के साथ बहुवचन क्रिया (Plural Verb) का प्रयोग करते हैं।

See some examples with plural subjects (you, we, they, etc);

  • You love Indian food.
    (आपको भारतीय खाना बहुत पसंद है।)
  • We need a watch.
    (हमें एक घड़ी चाहिए।)
  • They wear black shoes to school.
    (वे स्कूल में काले जूते पहनते हैं।)

Negative
Subject+ do/does + not + Verb + Others

Simple Present Tense का Negative Structure बनाने के लिए Plural Subject और I के साथ do और Singular Subject के साथ does का प्रयोग करते हैं 

See  examples;

  • She does not like Italian food.
    (उसे इटैलियन खाना पसंद नहीं है।)
  • He does not trust you.
    (वह आप पर भरोसा नहीं करता है।)
  • I do not travel alone.
    (मैं अकेले यात्रा नहीं करता।)
  • They do not drink coffee.
    (वे कॉफी नहीं पीते हैं।)

Question
Do/does +Subject+Verb + Others

Question Form-1 बनाने के लिए Positive Structure के प्रारंभ में Subject के अनुसार do या does लगाते हैं 

Examples;

  • Do they boil the vegetables?
    (क्या वे सब्जियों को उबालते हैं?)
  • Does he sleep in the afternoon?
    (क्या वह दोपहर में सोता है?)
  • Does she read the English newspaper?
    (क्या वह अंग्रेजी अखबार पढ़ती है?)
  • Do you know the truth?
    (क्या आप सच्चाई जानते हैं?)

Question
Question Word + do/does + Subject +Verb + Others

Question Form-2 बनाने के लिए Sentence के प्रारंभ में Question Word (what, which, how, etc) और उसके बाद Subject के अनुसार do या does लगाते हैं 

See examples;

  • What do you like?
    (आप क्या पसंद करते हैँ?)
  • What do you think?
    (तुम क्या सोचते हो?)
  • What does it mean?
    (इसका क्या मतलब है?)
  • How do I look?
    (मैं कैसा दिखता हूँ?)
  • How do you manage?
    (तुम कैसे कर लेते हो?)
  • Which do you prefer, tea or coffee?
    (आप किसे पसंद करते हैं, चाय या कॉफी?)

Imperative Positive
No Subject + Verb + Others

जिन वाक्यों से आदेश, विनय, निवेदन, सुझाव या प्रस्ताव दिया जाता है,  उन्हें Imperative sentence (आदेशसूचक वाक्य) कहते हैं।

इन वाक्यों में जिसको आदेश देते हैं या जिससे  निवेदन करते हैं अर्थात  आप (You) सामान्यतः छिपा रहता है। जैसे:

  • Sit down here.
    यहाँ बैठ जाओ।
  • Open the door.
    दरवाजा खोलो।
  • Please, give me a cup of tea.
    कृपया, मुझे एक कप चाय दें।
  • Work carefully.
    ध्यान से काम करें।
  • Please go there.
    कृपया वहां  जाएं।
  • Please come in.
    कृपया अंदर आएं।

Uses of Simple Present
(साधारण वर्तमान काल का प्रयोग)

1. Regular action (नियमित क्रिया)

  • I play tennis every Tuesday.
    (मैं हर मंगलवार को टेनिस खेलता हूं।)
  • I come here daily.
    (मैं यहां रोज आता हूं।)

2. Irregular action (अनियमित क्रियाएं)

  • Earthquakes come in Japan.
    (भूकंप जापान में आते हैं।)

3. Habits (आदतें)

  • I always get up at 6:00 A.M.
    (मैं हमेशा सुबह 6:00 बजे उठता हूं।)

4. Universal truth (सार्वभौमिक सत्य)

  • Cats hate water.
    (बिल्लियाँ पानी से नफरत करती हैं।)
  • The earth goes around the sun.
    (पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।)

5. News headlines (समाचार शीर्षक)

  • PM signs the deal on Monday.
    पीएम ने सोमवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए।

6. Planned work (नियोजित कार्य)

  • My train leaves at 5:30 P.M.
    (मेरी ट्रेन शाम 5:30 बजे रवाना होती है)

Simple Present Tense
(Positive Sentence)

Exercise 1 अभ्यास (Exercise) के लिए नीचे दिए गए  Simple Present Tense के वाक्यों की अंग्रेजी बनाएं।

1. मीरा सिलाई मशीन बेचती है।

2. मुझे तुम पर भरोसा है।

3. हम मांस खाते हैं।

4. यह अच्छा काम करता है।

5. हम आवारा बिल्लियों को खाना खिलाते हैं।

6. मैं बहुत सपने देखता हूं।

7. मैंने अपने कपड़े उतारे।

8. यह मुझे परेशान करता है।

9. वह बॉब को लिखती है।

10. मैं हर रात खाना बनाती हूं।

11. वह मेरी सुनता है।

12. मैं अकेले यात्रा करता हूं।

13. वह आपको जानती है।

14. तुम इसके हक़दार हो।

15. उन्हें कॉकरोच पसंद हैं।

16. अमित को कॉटन कैंडी चाहिए।

17. मुझे तुम्हें पैसे उधार देने हैं।

18. वह हर समय छींकता है।

19. आप कॉफी पीते हैं।

20. इसकी खुशबू अच्छी है।

1. Mira sells sewing machines.
2. I trust you.
3. We eat meat.
4. It works well.
5. We feed the stray cats.
6. I dream a lot.
7. I iron my clothes.
8. It bothers me.
9. She writes to Bob.
10. I cook every night.
11. He listens to me.
12. I travel alone.
13. She knows you.
14. You deserve that.
15. They like cockroaches.
16. Amit wants cotton candy.
17. I owe you money.
18. She sneezes all the time.
19. You drink coffee.

20. It smells good.

Download Exercise 1 Answers

Present Continuous Tense
(अपूर्ण वर्तमान काल)

इस काल से वर्तमान में किसी कार्य के जारी रहने का आभास होता है और यह कार्य अल्पकालिक प्रकृति (Temporary Nature) का होता है जो कुछ समय बाद समाप्त हो जाता है।

Some examples:

  • The wolf is howling at the moon.
    (भेड़िया चांद पर गरज रहा है।)
  • They are crossing the lake.
    (वे झील पार कर रहे हैं।)
  • It is snowing again.
    (फिर से बर्फबारी हो रही है।)
  • The dog is barking outside.
    (कुत्ता बाहर भौंक रहा है।)

इस काल के अंतर्गत आप निम्नलिखित नियमों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के वाक्य बना सकते हैं।

Present Continuous Sentence Structures:

Positive Structure Subject+ am/is/are+Verb-ing Form
Negative Structure Subject+ am/is/are+not+Verb-ing Form
Question Form-1 am/is/are+Subject+Verb-ing Form
Question Form-2 Question Word+am/is/are+Subject+Verb-ing Form

am/is are का प्रयोग :

  • I के साथ – am
  • He/ She/ It/ Name/Singular के साथ – is
  • We/ They/ You/ Plural/ All के साथ – are

Positive Structure
Subject+ am/is/are+Verb-ing Form

Present Continuous Tense का Positive Structure बनाने के लिए Subject के अनुसार am/is/are  और Main Verb में ing का प्रयोग करते हैं

  • She is drinking water because she has the hiccups.
    वह पानी पी रही है क्योंकि उसे हिचकी है।
  • You are coughing a lot.
    आपको तो बहुत खाँसी आ रही है।
  • Someone is ringing the bell.
    कोई घंटी बजा रहा है।

Negative Structure
Subject+ am/is/are+not+Verb-ing Form

Present Continuous Tense का Negative Structure बनाने के लिए Subject के अनुसार am/is/are  और इसके बाद not और Main Verb में ing का प्रयोग करते हैं  

  • The ship is not sinking.
    जहाज डूब नहीं रहा है।
  • They are not praying in the church.
    वे चर्च में प्रार्थना नहीं कर रहे हैं।

Question Form-1
am/is/are +Subject+Verb-ing Form

Present Continuous Tense का Question form-1 बनाने के लिए सबसे पहले Subject के अनुसार am/is/are  और उसके बाद Subject और Main Verb में ing का प्रयोग करते हैं 

I के साथ  am, एकवचन कर्ता (Singular Subject) i.e. he, she, it  आदि के साथ is  और बहुवचन कर्ता (Plural Subject) के साथ are का प्रयोग करते हैं

  • Is he working in a gas station?
    क्या वह गैस स्टेशन में काम कर रहा है?
  • Is she sweating a lot?
    क्या उसे बहुत पसीना आ रहा है?
  • Is My lip bleeding?
    क्या मेरे होंठ से खून बह रहा है?
  • Is Tom spying on us?
    क्या टॉम हम पर जासूसी कर रहा है?

Question Form-2
Question Word + am/is/are +Subject+ Verb-ing Form

Present Continuous Tense का Question form-2 बनाने के लिए सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द (Question Words) i.e what, why, how आदि और उसके बाद Subject के अनुसार am/is/are  और उसके बाद Subject और Main Verb में ing का प्रयोग करते हैं 

  • What are you studying now ?
    आप क्या पढ रहे हैं ?
  • What is she doing ?
    वह क्या कर रही है ?
  • Who are we meeting ?
    हम किससे मिल रहे हैं?
  • How are they travelling ?
    वे कैसे यात्रा कर रहे हैं?

Present Perfect Tense
(पूर्ण वर्तमान काल)

इस काल से यह बोध होता है कि वर्तमान समय में अभी-अभी कोई कार्य समाप्त हुआ है।

Here are some examples:

  • You have shown your report card to your parents.
    (आपने अपने माता-पिता को अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाया है।)
  • I have brought enough for everybody.
    (मैं सबके लिए पर्याप्त लाया हूं।)
  • My dog has chewed all the furniture.
    (मेरे कुत्ते ने सारा फर्नीचर चबा लिया है।)
  • She has taken breakfast.
    (उसने नाश्ता कर लिया है।)

इस काल के अंतर्गत आप निम्नलिखित नियमों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के वाक्य बना सकते हैं।

Positive Structure Subject+ Has/Have+Verb-III Form
Negative Structure Subject+ Has/Have+not+Verb-III Form
Question Form-1 Has/Have+Subject+Verb-III Form
Question Form-2 Question Word+Has/Have+Subject+Verb-III Form

Has/Have का प्रयोग :

  • He/ She/ It/ Name/Singular के साथ – Has
  • I/ We/ They/ You/ Plural/ All के साथ – Have
Positive Structure
Subject+ Has/Have+Verb-III Form

They have worked in Australia.
(उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में काम किया है।)

Radha has grown a lot since the last time I saw her. 
(आखिरी बार जब मैंने उसे देखा था तब से राधा बहुत बड़ी हो गई है।)

My parents have been together for twenty years. 
(मेरे माता-पिता बीस साल से साथ हैं।)

Negative Structure
Subject+ Has/Have+not+Verb-III Form

I have not accepted the offer.
(मैंने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है।)

We have not kept it a secret.
(हमने इसे गुप्त नहीं रखा है।)

They have not gone to Italy.
(वे इटली नहीं गए हैं।)

Question Form-1
Has/Have+Subject+Verb-III Form

Have you shown your report card to your parents?
(क्या आपने अपना रिपोर्ट कार्ड अपने माता-पिता को दिखाया है?)

Have you wrapped all the gifts?
(क्या आपने सभी उपहार लपेटे हैं?)

Have they apologized many times?
(क्या उन्होंने कई बार माफी मांगी है?)

Has she paid all the bills?
(क्या उसने सभी बिलों का भुगतान किया है?)

Question Form-2
Question Word + Has/Have+Subject+Verb-III Form

  • When have I ever lied to you?
    मैंने आपसे कब झूठ बोला है?
  • Why has Nisha left the country?
    निशा ने देश क्यों छोड़ा है?
  • How much money have you spent so far?
    आपने अब तक कितने पैसे खर्च किए हैं?

Present Perfect Continuous Tense
(पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल)

इस काल से यह पता चलता है कि कोई कार्य भूतकाल में शुरू हुआ और वर्तमान समय में अभी भी चल रहा है।

Here are some examples:

  • She has been taking breakfast for 10 minutes.
    (वह 10 मिनट से नाश्ता कर रही है।)
  • I have been living in Delhi for five years.
    ( मैं दिल्ली में पांच साल रह रहा हूं)
  • I have been teaching you for an hour.
    (मैं आपको एक घंटे से पढ़ा रहा हूं।)

इस काल के अंतर्गत आप निम्नलिखित नियमों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के वाक्य बना सकते हैं।

Positive Structure Subject+ Has/Have+Been +Verb-ing+ Since/For + Time Word
Negative Structure Subject+ Has/Have+not +Been+Verb-ing + Since/For + Time Word
Question Form-1 Has/Have+Subject+Been+Verb-ing+ Since/For + Time Word
Question Form-2 Question Word+Has/Have +Subject + Been + Verb-ing+ Since/For + Time Word

How to use Since and For

जब कार्य प्रारंभ करने का समय का उल्लेख होता है तो Since का प्रयोग करते हैं।

Days

Since Monday,  Since Friday,  etc

Dates

Since 12th May 2019,  Since 10th June 2015,  etc

Months

Since November,  Since June,  etc 

Years

Since 2009  Since 2015  Since 2018  etc 

Occasions

Since Holi,  Since Good Friday,  Since Eld,  etc 

Clock

Since 7 0′ clock,  Since 9 PM,  Since 8 AM, etc 

Stages of life

Since childhood,  Since adolescence,  etc 

Part of Day

Since morning,  Since last night,  Since noon,  etc

उदाहरण के लिए;

  • She has been watching television since morning.
    (वह सुबह से टेलीविजन देख रही है)
  • He has been playing since 3:00.
    (वह 3:00 बजे से खेल रहा है)


जब अवधि का उल्लेख होता है तो For का प्रयोग करते हैं

Days

For 3 days,   For 10 days,   etc 

Months

For 2 months,   For 4 months,   etc 

Years

For 5 years   For ten Years   etc 

Hours

For 6 hours,   For 2 hours,   For one hour,   etc 

Week

For 3 weeks,   For 9 weeks,   etc 

Minutes

For 30 minutes,   For 10 minutes,   etc

आप प्रत्येक Tense के अंतर्गत बनने वाले वाक्यों के बेसिक स्ट्रक्चर और नियमों को  Tense Charts की मदद से आसानी से याद रख सकते हैं जिसका लिंक नीचे है।

All Tense Charts With Examples

Share:

This Post Has One Comment

  1. Tarun Pratap Singh

    Sir very nice

Leave a Reply