Is Are Am [Uses With Sentence Examples]

To be ( is am are) का प्रयोग Subject के बारे में निम्नलिखित जानकारी देने के लिए किया जाता है।

Identity (पहचान)
Quality (विशेषता)
Condition (अवस्था)
Location (अवस्थिति)

उपरोक्त परिस्थितियों को बताने के लिए Noun, Pronoun, Adjective, Present Participle और Past Participle का प्रयोग Complement के रूप में किया जाता है क्योंकि यहां पर Is/Are/Am एक Linking Verb का कार्य करती हैं।

हिंदी में  Is are Am का अनुवाद क्रमशः  है, हैं या हूं होता है।

Singular Noun/Pronoun के साथ is, और Plural Noun/Pronoun के साथ  are लगाते हैं लेकिन I के साथ हमेशा am लगाया जाता है।

Rule 1: Noun/Pronoun + am/is/are + Noun

इस नियम के अनुसार वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले Noun/Pronoun  और उसके बाद am/is/are  और उसके बाद Noun प्रयोग करते हैं।

I am →  I am a girl. (मैं एक लड़की हूं।) [Identity]

she is  →  She is a teacher. (एक टीचर है।) [Identity]

you are  → You are a player. (तुम एक खिलाड़ी हो।) [Identity]

he is →  He is a shopkeeper. (वह एक दुकानदार है।) [Identity]

they are  →  They are twins. (वे जुड़वा हैं।) [Identity]

that is  →  That is Rohan. (वह रोहन है।) [Identity]

Rule 2: Noun/Pronoun + am/is/are + Adjective

इस नियम के अनुसार वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले Noun/Pronoun  और उसके बाद am/is/are  और उसके बाद Adjective प्रयोग करते हैं।

I am  → I am happy today. (मैं आज खुश हूं।) [Condition]

you are → You are smart. (तुम होशियार हो।) [Quality]

she is → She is busy. (वह व्यस्त है।)[Condition]

it is → It is true. (यह सच है।) [Quality]

anything is → Anything is possible. (कोई भी चीज संभव है।) [Quality]

everyone is → Everyone is good. (हर कोई अच्छा है।) [Quality]

nothing is → Nothing is impossible. (कोई चीज असंभव नहीं है।) [Quality]

everything is → Everything is fine. (सब कुछ ठीक है।) [Condition]

no one is → No one is perfect. (कोई दोषहीन नहीं है।) [Quality]

both are → Both are cute. (दोनों प्यारे हैं।) [Quality]

Rule 3:  Noun/Pronoun + am/is/are + Adjective + Noun

इस नियम के अनुसार वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले Noun/Pronoun  और उसके बाद am/is/are  और उसके बाद Adjective + Noun प्रयोग करते हैं।

he is → He is my friend. (वह मेरा दोस्त है।) [Quality] & [Identity]

this is → This is an expensive watch. (यह एक महंगी घड़ी है।) [Quality] & [Identity]

these are  → These are nice pens. (ये अच्छी कलमें हैं।) [Quality] & [Identity]

those are  → Those are my books. (वे मेरी किताबें हैं।) [Quality] & [Identity]

Rule 4:  Noun/Pronoun + am/is/are + Adverb

इस नियम के अनुसार वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले Noun/Pronoun  और उसके बाद am/is/are  और उसके बाद Adverb प्रयोग करते हैं।

nobody is → Nobody is here. (यहां कोई नहीं है।) [Location]

somebody is → Somebody is there. (वहां कोई है।) [Location]

Everyone is → Everyone is here. (हर कोई यहां है।) [Location]

Nothing is → Nothing is there. (वहां कुछ नहीं है।) [Location]

Rule 5: Noun/Pronoun + am/is/are + Preposition + Noun

इस नियम के अनुसार वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले Noun/Pronoun  और उसके बाद am/is/are  और उसके बाद Prepostion + Noun प्रयोग करते हैं।

he is → He is at the door. (वह दरवाज़े पर है।) [Location]

I am → I am at home. (मैं घर पर हूं।) [Location]

we are → We are at the shop. (हम दुकान पर हैं।) [Location]

they  →  They are at the station. (वे स्टेशन पर हैं।) [Location]

I am →  I am at the crossroads. (मैं चौराहे पर हूं।) [Location]

he is → He is on leave. (वह छुट्टी पर है।) [Condition]

I am → I am at work. (मैं काम पर हूं।) [Condition]

Rule 6: Noun/Pronoun + am/is/are + Present Participle

इस नियम के अनुसार वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले Noun/Pronoun  और उसके बाद am/is/are  और उसके बाद Noun प्रयोग करते हैं।

it is → It is boring. (यह उबाऊ है।) [Quality]

it is → It is exciting. (यह उत्तेजक है।) [Quality]

it is → It is confusing. (यह भ्रामक है।) [Quality]

it is → It is inspiring. (यह प्रेरणादायक है।) [Quality]

it is → It is terrifying. (यह भयानक है।) [Quality]

she is → she is caring. (वह देखभाल करने वाली है।) [Quality]

he is → He is daring. (वह है साहसी है।) [Quality]

Rule 7: Noun/Pronoun + am/is/are + Past Participle

we are → We are tired. (हम थके हैं।) [Condition]

I am → I am excited. (मैं उत्तेजित हूं।) [Condition]

you are → You are confused. (आप भ्रमित हैं।) [Condition]

I am → I am surprised. (मैं आश्चर्यचकित हूं।) [Condition]

He is → He is satisfied. (वह संतुष्ट है।) [Condition]

Share:

Leave a Reply