How are you? का मतलब होता है:

क्या हाल है’  ‘क्या हाल है आपका’’  ‘कैसे हैं आप ? ’ 

जब आप ऐसे व्यक्तियों से मिलते हैं जिनको आप पहले से जानते हैं जैसे दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी तो उनका हाल-चाल जाने के लिए हम How are you कहते हैं.

A: How are you?
B: I’m fine, thanks. How about yourself?

अक्सर लोग इस सवाल का जवाब ‘I’m fine’ कहकर  देते हैं यह जवाब बहुत बेहतर है लेकिन Situations  के हिसाब से आप How are you का जवाब कई तरीकों से दे सकते हैं

अगर आप अपनी वास्तविक स्थिति को उजागर नहीं करना चाहते हैं और बताना चाहते हैं कि आप ठीक हैं तो बिल्कुल आसान और विनम्र तरीके से कह सकते हैं

Fine, thank you

सीखिए How are you के जवाब देने के अन्य तरीके

I’m good (मैं अच्छा हूँ) : आप चाहें तो इसको छोटा कर ‘good’ कह सकते हैं और अगर आप सामने वाले का भी हाल-चाल पूछना चाहते हो तो इसमें and you जोड़ सकते हैं

1. Good and you (अच्छा हूँ और तुम)
2. I’m good and you.(मैं अच्छा हूँ और तुम)

Pretty good (काफी अच्छा):
आप good के साथ Pretty जोड़कर Pretty good  भी कह सकते हैं यह भी एक अच्छा उत्तर है आप अपना जवाब एक पूर्ण वाक्य में भी दे सकते हैं

1. Pretty good and you (काफी अच्छा और तुम)
2. I’m pretty good. (मैं काफी अच्छा हूं)

I’m well (मैं अच्छा हूँ):
I’m good  की तरह आप इसे भी छोटा कर सिर्फ Well कह सकते हैं  

1.
I’m well and you.
2. I’m very well. Thank you and you.

So-So (ठीक -ठाक):
कभी-कभी आप अच्छा महसूस नहीं करते हैं और कहना चाहते हैं कि बस ठीक है तो ऐसी स्थिति में आप So-So कह सकते हैं जो कि एक अच्छा उत्तर है 

1. So so (ठीक -ठाक).

लेकिन यह सुनने में थोड़ा बोरिंग है इसकी जगह पर आप निम्न भी कह सकते हैं

1. I’m OK.(मैं ठीक हूँ।)
2. Not too bad.(इतना भी बेकार नहीं।)
3. Yeah, all right.(हां, सब ठीक है
)

I’m alive (ज़िंदा हूं।):
यह हाल-चाल बताने का एक मजाकिया तरीका है दोस्तों के  बीच अक्सर इसका इस्तेमाल होता है

Great! (बहुत अच्छा!)
यह How are you का एक अच्छा Response  है यह अगर आप बातचीत को जारी रखना चाहते हैं तो दूसरे व्यक्ति से जवाब के साथ सवाल पूछना हमेशा अच्छा होता है

1. Great! and you (बहुत अच्छा और तुम)
2. I’m great and you (मैं बहुत अच्छा हूँ और तुम)
3. Great! How about you? (बहुत अच्छा और तुम)

Same old, Same old ( (बस वही काम, वही चीज):
इसका मतलब यह है कि जैसे चीजें पहले चल रहा थी वैसी अभी भी चल रही हैं।

अगर  कोई आपसे पूछता है कि how are you? आप तो  जवाब देने की जगह आप सामने वाले पर ही निम्न सवाल डाल सकते हैं

1. I was wondering, how you are (मैं सोच रहा था कि आप कैसे हो)

 

How are you? पूछने के अन्य तरीके

1. Hey, how’s it going?

अगर आप अच्छा महसूस कर रहे हैं तो आप बोल सकते हैं

1. Good
2. Pretty good
3. Not bad

अगर आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आप बोल सकते हैं

1. Not so good
2. Not great
3. Not so well

 सामान्यत: यह जवाब देने पर अन्य व्यक्ति सवाल पूछते हैं

Why, what’s wrong?  (क्यों,क्या हुआ?)

2. How do you do?

अगर आप किसी से पहली बार मिल रहे हैं तो आप अंग्रेजी में How do you do? कहेंगे और अन्य व्यक्ति भी जवाब में How do you do ही बोलेगा, मतलब अंग्रेजी  how do you do? सवाल का जवाब how do you do कहकर दिया जाता है

Basic Spoken Sentences 

  1. I’m going to + Verb | मैं…..‘ने जा रहा हूं’
  2. I have to +  Verb | मुझे…..‘ना है’ या ‘ना पड़ेगा’ 
  3. I want to + Verb | मैं…..‘ ना चाहता हूं ’
  4. I would like to + Verb | मैं…..‘ ना चाहूंगा ’
  5. I was about to + Verb | मैं…..‘ने ही वाला था’
  6. I don’t have time to + Verb | मेरे…..‘ने का समय नहीं है’
  7. I didn’t mean to + Verb |  ‘मेरा इरादा.….ने का नहीं था’
  8. I Plan to + Verb | ‘मेरा .…. ने का प्लान है’
  9. I’ve decided to + Verb | ‘मैंने.….ने का निर्णय किया है’ 
  10. I promise not to + Verb | ‘मैं … नहीं …ने का वादा करता हूं’ 
  11. I’m not used to + Verb | मुझे…..‘ने की आदत नहीं है’ 
  12. I’m here to + Verb | ‘मैं …‘ने के लिए यहां हूं’ 
  13. I’m calling to + Verb | ‘मैं …‘ने के लिए  फोन कर रहा हूं’
  14. I’m sorry to + Verb | ‘मुझे……. ने के लिए खेद है’
  15. It’s my turn to + Verb | ….‘ने की  मेरी बारी है’ 
  16. It’s hard for me to + Verb | ….‘ना  मेरे लिए कठिन है।’
  17. It’s time to + Verb |  ‘यह…..ने का समय है’
  18. It’s fair to + Verb
  19. It’s easy to + Verb | ….ना आसान है।
  20. It’s difficult to + Verb | ….‘ना मुश्किल है।
  21. It’s nice to + Verb | ….कर अच्छा लगा।
  22. It’s likely to + Verb
  23. I feel like + (Verb-ing) | मुझे ……ने का मन कर रहा है
  24. I was busy + (Verb-ing) | ‘मैं….‘ने में व्यस्त था।’ 
  25. I used to + Verb | ‘मैं….ता था।’
  26. I’d rather + Verb | ‘मैं …..ना ज्यादा पसंद करूंगा।’ 
  27. I can’t help + Verb-ing | मैं अपने आपको …ने से नहीं रोक पाता
  28. I’m thinking of + Verb-ing | मैं….ने की सोच रहा हूं
  29. You should + Verb | तुम्हे…ना चाहिए।
  30. You’d better + Verb | आपके लिए….ना बेहतर होगा।
  31. You seem + Adjective or Past Participle | आप….लगते हैं।
  32. Do you like + Verb | क्या आपको …ना पसंद है
Share: