Meaning Of ‘THE’ In Hindi & Its Uses

The का Hindi में Meaning  होता है  वही, उस, वह आदि।

कुछ उदाहरण देखिए;

It is the man who came here yesterday.
यह वही आदमी है जो कल यहां आया था।

I know the doctor. 
मैं उस डॉक्टर को जानता हूं।

The boy is blind with an eye. 
वह लड़का एक आंख से अंधा है।

meanng of the in hindi

English एक ऐसी भाषा है जिसमें प्रायः Noun से पहले कुछ विशेष प्रकार के शब्द प्रयोग किए जाते हैं जिन्हें आर्टिकल कहा जाता है।

The एक ऐसा ही आर्टिकल है जिसका प्रयोग Noun से पहले उसे निश्चित करने के लिए किया जाता है। 

जब आप The  का प्रयोग एक आर्टिकल के रूप में करते हैं तब प्रायः Hindi में  इसका कुछ भी अर्थ (Meaning) नहीं होता है।

लेकिन यह इस बात को सुनिश्चित करता है कि जिस Noun के पहले वह प्रयुक्त हुआ है,  उसके बारे में कहने और सुनने वाले दोनों को पहले से मालूम है।

कुछ उदाहरण देखिए;

The earth is round.
पृथ्वी गोल है।

The sky is blue.
आसमान नीला है।

The sun has risen.
सूरज उग आया है।

The moon shines.
चाँद चमकता है।

उपर्युक्त उदाहरणों में The का Hindi में कुछ भी अर्थ (Meaning) नहीं है लेकिन The के बाद प्रयुक्त Nouns (earth, sky, sun & moon) के बारे में कहने और सुनने वाले दोनों को पहले से मालूम है। 

आइए जानते हैं कि The का प्रयोग कब- कब किया जाता है;

Rule-1 The का प्रयोग किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु से पहले किया जाता है अर्थात The का प्रयोग व्यक्ति या वस्तु से पहले किया जाता है जिसका जिक्र हो चुका है या अन्य किसी कारण से उस व्यक्ति विशेष या वस्तु विशेष बोध होता हो।

कुछ उदाहरण देखिए;

This is the house in which my friend lives.
यह वह घर है जिसमें मेरा दोस्त रहता है।

This is the book I purchased yesterday.
यह वह किताब है जिसे मैंने कल खरीदा था।

Rule-2 उन सभी Common Noun से पहले जो केवल एक ही होती है या केवल एक ही समझी जाती है।

The sun has risen.
सूरज उग आया है।

The moon shines.
चाँद चमकता है।

Rule-3 उस  Singular Nouns से पहले जो अपने पूरे जाति (Class) का बोध कराती है।

The cow is a gentle animal.
गाय एक कोमल जानवर है।

The rose is a sweet-smelling flower.
गुलाब एक मीठा-महकदार फूल है।

The apple is good for children.
सेब बच्चों के लिए अच्छा होता है।

Rule- 4 पहाड़ों, नदियों, सागरों, झील, दीप समूह के नाम के पहले का प्रयोग करते हैं

The Ganges is a holy river.
गंगा एक पवित्र नदी है।

The Himalayas are the highest mountains.
हिमालय सबसे ऊँचे पर्वत हैं।

The Red Sea is a small sea.
लाल सागर एक छोटा समुद्र है।

The British Isles are in Europe.
ब्रिटिश द्वीप यूरोप में हैं

Rule-5 पुस्तकों अखबारों व ग्रंथों के नाम के पहले The लगाते हैं

The Ramayan, The Iliad, The Vedas, The Gulliver’s Travels

Rule-6 संगीत वाद्यों (Musical Instruments) के पहले The लगाते हैं

The flute, the guitar, the orchestra.

Rule-7  Superlative Adjective के पहले The लगाते हैं

The highest mountain, the longest river, the best boy, the most important point, the most honorable man.

Share:

Leave a Reply