English Grammar (In Hindi)

किसी भाषा  को शुद्ध रूप में लिखने और बोलने के लिए उसके व्याकरण (Grammar) के नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है और यह Website आपको English Grammar को आसान Hindi भाषा में समझाने में पूरी तरह से मदद करेगी।

यहां English Grammar  संबंधित सभी टॉपिक (Topics) को छोटे-छोटे भागों में वर्गीकृत करके उदाहरण सहित (With Example) समझाया गया है।

ENGLISH GRAMMAR
(IN HINDI)

What is Tense?
(काल क्या है?)

Tense अर्थात काल से वाक्यों में समय का बोध होता है। English Grammar  में Tense (काल) तीन प्रकार के होते हैं:

  1. वर्तमान काल (Present Tense),
  2. भूतकाल (Past Tense), और
  3. भविष्य काल (Future Tense)…

What is Sentence?
(वाक्य क्या होता है?)

मेरे प्रिय पाठकों आइए Hindi में जानें कि Sentence का Meaning  क्या होता है,  Sentence कितने Types के होते हैं और इनको पहचानते कैसे हैं।

आइए सबसे पहले जानते हैं कि  Sentence की परिभाषा (Definition)  क्या है? 

Meaning: वाक्य (Sentence)  ऐसे शब्दों के समूह को कहते हैं जो एक पूर्ण विचार को व्यक्त करता है।

वाक्य चाहे कितना भी छोटा या बड़ा हो उससे एक पूर्ण विचार व्यक्त होना चाहिए।

एक पूर्ण वाक्य बनने के लिए, वाक्य के भीतर कम से कम एक स्वतंत्र उपवाक्य होना चाहिए जिसमें विषय (Subject) और विधेय (Predicate) हो।

शब्दों का वह समूह जो किसी वाक्य का भाग हो और जिसके अपने Subject और Predicate तथा Verb हो, उसे उपवाक्य कहते हैं।

वाक्य चार प्रकार के होते हैं-

  1. Declarative Sentence
    (साधारण वाक्य)
  2. Interrogative Sentence
    (प्रश्नवाचक वाक्य)
  3. Imperative Sentence
    (आज्ञा या प्रार्थना-सूचक वाक्य)
  4. Exclamatory Sentence
    (विस्मयादिबोधक वाक्य)

What is Noun?
(संज्ञा क्या है?)

आइए सरल Hindi में जानें कि Noun क्या होता है और Noun कितने प्रकार (Types) के होते हैं । सबसे पहले जानते हैं कि Noun की परिभाषा (Definition)  क्या है? अर्थात Noun किसको कहते हैं

Definition: “A noun is a word that names a person, place, thing, idea, or quality.”

मतलब Noun (संज्ञा) एक ऐसा शब्द है जो किसी व्यक्ति, स्थान, चीज, विचार या गुणवत्ता को नाम देता है।

उदाहरण के लिए;

Person: boy, teacher, doctor, mother

Place: Miami, city, United States

Thing: house, tree, bicycle, ice cream

Idea: truth, illusion, fantasy

Quality: beauty, loyalty, bravery

What is Pronoun?
(सर्वनाम क्या है?)

मेरे प्रिय पाठकों आइए Hindi में जानें कि Pronoun क्या होता है, Pronoun कितने प्रकार के होते हैं और इनको वाक्य में इस्तेमाल करने के क्या Rules है।

सबसे पहले जानते हैं कि Pronoun की परिभाषा (Definition)  क्या है? या  इसका अर्थ (Meaning)  क्या होता है?

Pronoun की परिभाषा: संज्ञा (Noun) के बदले इस्तेमाल होने वाले शब्द को (Pronoun) कहते हैं। Hindi में Pronoun को सर्वनाम कहा जाता है।

Rohit is a good boy. He is my friend.
रोहित एक अच्छा लड़का है वह मेरा दोस्त है

Amira is a beautiful girl. She is 10 years old.
अमीरा  एक सुंदर लड़की है वह 10 साल की है

ऊपर दिए गए Examples में Noun के रूप में Rohit & Amira का इस्तेमाल किया गया है 

और बाद के वाक्यों में  Rohit & Amira के बदले Pronoun के रूप में He & She  का इस्तेमाल किया गया है

What is Verb?
(क्रिया क्या है?)

परिभाषा: Verb –  ऐसे शब्द हैं जो व्यक्तियों, जानवरों, स्थानों, या चीजों की क्रियाओं (Actions) या स्थितियों (States) का वर्णन करते हैं,  उन्हें Verb कहते हैं। Verb को Hindi में क्रिया कहते हैं। जैसे-

 run, walk, write, or sing, be, seem, feel, or sound

Verbs को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा जा सकता है:

  • Transitive Verbs
  • Intransitive verbs
  • Auxiliary/Modal Verbs

What is Verb?
(विशेषण क्या है?)

परिभाषा: Adjectives वे शब्द होते हैं जो किसी Noun या Pronoun के रूप-रंग, आकार- प्रकार, गुण दोष, मात्रा/वजन आदि  के बारे में बताते हैं।

 जैसे-  

She is a good girl.
वह अच्छी लड़की है।

Rajdhani Express is a fast train.
राजधानी एक्सप्रेस एक तेज़ ट्रेन है।

Rohan is a tall boy.
रोहन एक लंबा लड़का है।

यहां good, fast, tall  क्रमशः girl, trainऔर boy की विशेषता बता रहे हैं, इसलिए य़े Adjectives हैं।

Adjective को Hindi में विशेषण (Visheshan) कहते हैं

What is Preposition?
(संबंध-सूचक अव्यय क्या है?)

दोस्तों आइए Hindi में जानते हैं कि Preposition  क्या होता है और इसके कितने प्रकार होते हैं और at, by, for, from, with आदि  साधारण Prepositions को वाक्यों में कैसे प्रयुक्त करते हैं।

Definition : ऐसे शब्द या शब्द समूह होते हैं जो किसी Noun  या Pronoun  के साथ प्रयुक्त होकर उसका संबंध वाक्य के अन्य भागों से बताते हैं, उन्हें Preposition कहते हैं। जैसे-

at, by, for, from, off, on, during, in favour of

Preposition को Hindi में पूर्वसर्ग या संबंध-सूचक अव्यय कहते हैं।

What is Conjunction?
(समुच्चयबोधक क्या है?)

ऐसे शब्द जो शब्दों, वाक्यांशों , उपवाक्य अथवा वाक्यों को एक दूसरे के साथ जोड़ने का कार्य करते हैं, उन्हें  English में Conjunction और Hindi में समुच्चयबोधक कहते हैं।

जैसे- andbutfornororsoyet, though, although, even though, while

परिभाषा: Conjunction – “Conjunction is a word which is used to join words, phrases, clauses, and sentences to one another.”

Share: