“You’d better + Verb”

नीचे दिए गए वाक्यों के अंत में ‘आपके लिए….ना बेहतर होगा।’ आया हुआ है। इस तरह के वाक्यों को अंग्रेजी में बनाने के लिए ‘You’d better’ का इस्तेमाल होता है। ‘You’d better’ के बाद Verb की First Form का इस्तेमाल करते हैं।

Here are Some Examples;

You’d better not go there.
(आपके लिए वहां न जाना बेहतर होगा।)

You’d better take an umbrella.
(आपके लिए छाता ले लेना बेहतर होगा।)

You’d better get up early.
(आपके लिए जल्दी उठना बेहतर होगा।)

You’d better go by train.
(आपके लिए ट्रैन से जाना बेहतर होगा।)

You’d better not do that.
(आपके लिए उसे न करना बेहतर होगा।)

You’d better not eat too much.
(आपके लिए  बहुत ज्यादा न खाना बेहतर होगा। )

You’d better tell him the truth.
(आपके लिए उसे सच बता देना बेहतर होगा।)

You’d better do as I suggest.
(आपके लिए मेरे सुझाव के अनुसार करना बेहतर होगा।)

You’d better put on a raincoat.
(आपके लिए रेनकोट पहन लेना बेहतर होगा।)

You’d better begin with easier questions.
(आपके लिए  सवालों के साथ शुरुआत करना बेहतर होगा।)

You’d better not wait any longer.
(आपके लिए  और अधिक इंतजार नहीं करना बेहतर होगा।)

You’d better do it right now.
(आपके लिए  इसे अभी करना बेहतर होगा।)

Share: