Verbs In Hindi: Types and Examples

परिभाषा: Verb –  ऐसे शब्द हैं जो व्यक्तियों, जानवरों, स्थानों, या चीजों की क्रियाओं (Actions) या स्थितियों (States) का वर्णन करते हैं,  उन्हें Verb कहते हैं। Verb को Hindi में क्रिया कहते हैं। जैसे-

 run, walk, write, or sing, be, seem, feel, or sound

verb meaning in hindi

Verbs को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा जा सकता है:

  • Transitive Verbs
  • Intransitive verbs
  • Auxiliary/Modal Verbs 

Transitive Verb

Transitive Verb:वह क्रिया होती है जिसमें कार्य कर्ता के साथ ही समाप्त नहीं हो जाता बल्कि जिसका प्रभाव कर्ता के आगे किसी और वस्तु या व्यक्ति पर पड़ता है। जैसे-

I read a book.

इस वाक्य में केवल I read कहने से पूर्ण भाव प्रकट नहीं होता जब तक कि यह ज्ञात न हो कि मैं क्या पढ़ता हूं।

लेकिन जब मैं कहता हूं कि मैं किताब पढ़ता हूं  तो इससे पूर्ण भाव प्रकट होता है।

इस प्रकार यहां पर पढ़ने के कार्य का प्रभाव Book पर पड़ा है।

वह वस्तु या व्यक्ति जिस पर जिस पर कार्य का प्रभाव पड़ता है उसे Transitive Verb का Object (कर्म) कहते हैं।

Transitive Verb को Hindi में सकर्मक क्रिया कहते हैं।

इसलिए उपर्युक्त वाक्य में read एक सकर्मक क्रिया (Transitive Verb) है और book उसका कर्म (Object) है।

Intransitive Verb

Intransitive Verb: वह क्रिया होती है जिसमें कार्य कर्ता के साथ ही समाप्त हो जाता है और जिसका प्रभाव कर्ता के अलावा किसी और वस्तु या व्यक्ति पर नहीं पड़ता है। जैसे-

I sleep.

यहां पर I sleep  कहने पर पूर्व भाव प्रकट होता है इसलिए यहां पर क्रिया Sleep के लिए किसी Object की आवश्यकता नहीं है।

इसलिए उपर्युक्त वाक्य में sleep एक Intransitive Verb है।

Intransitive Verb को Hindi में अकर्मक क्रिया कहते हैं।

Note: Intransitive Verb का कोई ऑब्जेक्ट नहीं होता है।

कुछ सामान्य Intransitive Verbs की List है।

Intransitive Verbs (Meaning In Hindi)

Agree (राज़ी होना, मान लेना)

Appear (दिखाई पड़ना, प्रकट होना)

Arrive (पहुंचना, पधारना)

Become (बनना)

Collapse (ढहना)

Cost (क़ीमत की होना)

Cough (खाँसना)

Cry (चिल्लाना)

Depend (निर्भर रहना)

Die (मरना, मृत्यु होना

Disappear (गायब होना, ओझल होना)

Emerge (उभरना, ऊपर उठना)

Exist (अस्तित्व होना, ज़िन्दा होना) 

Explode (विस्फोट होना, फटना)

Fade (मुरझाना, रंग उड़ जाना)

Fall (गिरना, कम होना)

Fly (उड़ना)

Go (जाना)

Grow (बढ़ना, फैलना)

Happen (होना, घटित होना)

Have (पास होना)

Inquire (पूछना, पूछताछ करना)

Jump (कूदना, उछलना)

Laugh (हँसना)

Lead (आगे होना)

Lie (झूठ बोलना)

Limp (लंगड़ाना)

Listen (सुनना)

Live (रहना, निवास करना)

Look (दिखना, ताकना)

Move (हटना)

Occur (घटित होना)

Pause (रुकना, अटकना)

Peep (झांकना)

Pray (प्रार्थना करना)

Relax (विश्राम करना)

Remain (बाकी रहना)

Respond (जवाब देना)

Rise (ऊपर उठना, तेजी से बढ़ना)

Run (दौड़ना)

Scream (चीख़ना)

Shake (कांपना)

Shout (शोर मचाना)

Sit (बैठना)

Sleep (सोना)

Smell (महकना)

Smile (मुस्कराना)

Sneeze (छींकना)

Soak (सोखना, भीगना)

Spin (घूमना)

Spit (थूकना)

Stand (खड़े होना)

Stay (ठहरना)

Swim (तैरना)

Swing (मुड़ना, घूम जाना)

Twist (मुड़ जाना)

Vomit (उल्टी करना)

Wade (पार करना)

Wait (इंतिज़ार करना)

Wake (जागना)

Walk (पैदल आना, पैदल चलना)

Auxiliary/Modal Verbs

Auxiliary/Modal Verbs: वह क्रिया है जो मुख्य क्रिया की Tense या Mood बनाने में सहायता करती है और ऐसा करने में इसका अपना मुख्य क्रिया का महत्व खत्म हो जाता है। जैसे-

They have slept.

इस वाक्य में have Auxiliary Verb है और slept Main Verb है।

इसमें have ने Main Verb (slept) की Present Perfect Tense बनाने की सहायता की है ऐसा करने में have का अपना मुख्य क्रिया का रूप समाप्त हो गया है।

अंग्रेजी में Auxiliary/Modal Verbs की संख्या 27 होती है:

Is, was, were, am, are, will, would, shall, should, do, does, did, can, could, may, might, must, ought, has, have, had, need, dare, used, be, been, being

Auxiliary/Modal Verbs  को Helping Verb भी कहते हैं।

इनमें से नौ True Modal Auxiliary  Verbs  हैं: will, shall, would, should, can, could, may, might, and must.

Modal Verbs मुख्य क्रिया से पहले आती है और अपने अर्थ को संशोधित करती है और Mood को व्यक्त करती है  यानी संभावना, क्षमता, अनुमति, दायित्व  या भविष्य  के इरादे को व्यक्त  या अस्वीकार करती है।

क्रियाएं dare, need, used to, and ought to को Modal Verbs के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

लेकिन यह क्रियाएं Modal Verbs की सभी समान विशेषताओं को साझा नहीं करती हैं; इस कारण से, इन्हें Semi-Modal Verbs कहा जाता है।

Modal Verbs को Modals भी कहते हैं।

Use of ‘Can’

Can वर्तमान स्थिति को दर्शाता है।  Can का उपयोग  किसी भी कर्ता (Subject) के साथ किया जा सकता है। Can के साथ हमेशा क्रिया का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

Can से बने वाक्यों का स्ट्रक्चर निम्न प्रकार होता है और Hindi में ऐसे वाक्यों के अंत में सकता है, सकते हैं, आदि आता है::

Subject + Can + Verb I

Can व्यक्त करता है:  विनम्र अनुरोध / क्षमता / शक्ति।

कुछ उदाहरण देखिए;

प्रबंधक उसका वेतन बढ़ा सकता है।
The manager can increase his salary. [Power]

मैं समस्या का समाधान कर सकता हूं।
I can solve the problem. [Abilty]

वह 100 किलोग्राम वजन उठा सकता है।
He can lift 100 kgs weight. [Capacity]

यदि ‘Can‘ का प्रयोग ‘not‘ के साथ किया जाता है, तो यह असंभवता  दर्शाता है।

मैं ये नहीं कर सकता।
I cannot do this. [Impossibility]

वह चल नहीं सकता।
He cannot walk. [Impossibility]

Use of ‘May’

May वर्तमान स्थिति को दर्शाता है।  May का उपयोग  किसी भी कर्ता (Subject) के साथ किया जा सकता है। May के साथ हमेशा क्रिया का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

May से बने वाक्यों का स्ट्रक्चर निम्न प्रकार होता है और Hindi में  ऐसे वाक्यों के अंत में सकता है, सकते हैं, सके आदि आता है:

Subject + May + Verb I

or

 May + Subject + Verb I

May व्यक्त करता है: अनुमति / संभावना / उद्देश्य / इच्छा

क्या मैं अंदर आ सकता हूँ ? [अनुमति]
May I come in?. [Permission]

बारिश हो सकती है। [संभावना]
It may rain. [Possibility]

आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं !. [तमन्ना]
May you achieve success!. [Wish]

वह कोचिंग लेता है ताकि वह परीक्षा दे सके। [उद्देश्य]
He takes coaching so that he may the exam. [Purpose]

Use of ‘Could’

Could भूतकाल की स्थिति को दिखाती है। Could का उपयोग  किसी भी कर्ता (Subject) के साथ किया जा सकता है। Could के साथ हमेशा क्रिया का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

Subject + Could + Verb I

Could विनम्र अनुरोध / क्षमता / शक्ति  व्यक्त करता है।

क्या आप मेरी पुस्तक वापस कर सकते हैं? [निवेदन]
Could you return my book, please? [Request]

क्या तुम मेरी मदद कर सकते हो? [निवेदन]
Could you help me? [Request]

मेरा भाई उसे हरा सकता था। [शक्ति]
My brother could beat him. [Power]

Share:

Leave a Reply