Present Indefinite Tense In Hindi (Examples & Rules)

दोस्तों, वर्तमान काल के 4 प्रकार होते हैं – Present Indefinite Tense, Present Continuous Tense, Present Perfect Tense और Present Perfect Continuous Tense।

भाषा चाहे English हो या Hindi हम लोग लिखने और बोलने में सबसे ज्यादा Present Indefinite Tense का ही प्रयोग करते हैं।

इसलिए हमें इसके नियमों और इस्तेमाल के बारे में अच्छी तरह पता होना चाहिए।

तो आइए सरल Hindi में जानते हैं  कि Present Indefinite Tense का प्रयोग कब और कहां करते हैं।

Present Indefinite Tense  को Hindi में सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।

present indefinite tense in hindi

Present Indefinite Tense
(सामान्य वर्तमान काल)

पहचान
[ता हूँ/ ती हूँ/ ते हैं/ ती हो/ ते हो/ ती हैं]

Present Indefinite Tense का प्रयोग नियमित क्रिया (Regular action), अनियमित क्रियाएं (Irregular action), आदत (Habits), समाचार शीर्षक (News headlines), नियोजित कार्य (Planned work), सामान्य तथ्य (General Facts) या सत्य कथन (True Statements) को बताने वाले वाक्यों में किया जाता है।

कुछ उदाहरण देखिए;

1. Regular action (नियमित क्रिया)

  • I play tennis every Tuesday.
    (मैं हर मंगलवार को टेनिस खेलता हूं।)
  • I come here daily.
    (मैं यहां रोज आता हूं।)

2. Irregular action (अनियमित क्रियाएं)

  • Earthquakes come in Japan.
    (भूकंप जापान में आते हैं।)

3. Habits (आदतें)

  • I always get up at 6:00 A.M.
    (मैं हमेशा सुबह 6:00 बजे उठता हूं।)

4. Universal truth (सार्वभौमिक सत्य)

  • Cats hate water.
    (बिल्लियाँ पानी से नफरत करती हैं।)
  • The earth goes around the sun.
    (पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।)
  • The earth is round. 
    पृथ्वी गोल है।

5. News headlines (समाचार शीर्षक)

  • PM signs the deal on Monday.
    पीएम ने सोमवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए।

6. Planned work (नियोजित कार्य)

  • My train leaves at 5:30 P.M.
    (मेरी ट्रेन शाम 5:30 बजे रवाना होती है)

इसको Simple Present या Present Simple भी कहते हैं।  

Present Indefinite को हिंदी में  कैसे पहचाने?

हिंदी में Simple Present Tense पहचानने के लिए वाक्यों की क्रिया के अंत में देखें।

यदि क्रिया के अंत में ता   हूँ /   ती हूँ /   ते हैं / ती   हो / ते हो /   ती हैं / ता हैं  आदि आता हैं तो वाक्य  Simple Present में होता है।

सामान्य वर्तमान काल के वाक्य कैसे बनाएं?

इस काल के अंतर्गत आप निम्नलिखित नियमों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के वाक्य बना सकते हैं

Rule No: 1 He, She, It और Singular noun  के साथ सामान्य वर्तमान काल (Present Indefinite Tense) के Positive वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले  He, She, It या Singular noun और उसके बाद  क्रिया (Verb) का प्रथम रूप (Verb I) में s या es लगाते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + Verb I + s/es + O

कुछ उदाहरण हैं;

उसे चिप्स पसंद हैं।
She likes chips.

वह मजेदार तस्वीरें खींचता है।
He draws funny pictures.

वह एक बच्चे की तरह रोता है।
He cries like a baby.

मेरी बिल्ली फर्नीचर खरोंचती है।
My cat scratches the furniture.

वह कभी टॉयलेट नहीं बहाता।
He never flushes the toilet.

क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) में s या es लगाने के निम्न नियम है:

RulesVerb IVerb + s/es
z, s, x, ss, ch, or sh, o से समाप्त होने वाली क्रियाओं को उनके अंत में –es लगाते हैं
Kiss, Flush, Scratch, Blush, Crush, Push
Kisses, Flushes, Scratches, Blushes, Crushes, Pushes
जब कोई क्रिया y से समाप्त होती है और इसके ठीक पहले कोई व्यंजक (Consonant) होता है तो y को i में बदलकर -es जोड़ते हैं
Try, Fry, Carry, Cry
Tries, Fries, Carries, Cries
बाकी सभी क्रियाओं के अंत में -s लगाते हैं
Like, Draw, Help
Likes, Draws, Helps

Rule No: 2 I, We, You, They और Plural noun के साथ सामान्य वर्तमान काल (Present Indefinite Tense) के Positive वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले I, We, You, They या Plural noun और उसके बाद  क्रिया (Verb) का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

इसका Basic Structure निम्न प्रकार होता है। 

S + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

आपको भारतीय खाना बहुत पसंद है।
You love Indian food.

हमें एक घड़ी चाहिए।
We need a watch.

वे स्कूल में काले जूते पहनते हैं।
They wear black shoes to school.

Rule No: 3 He, She, It और Singular noun  के साथ सामान्य वर्तमान काल (Present Indefinite Tense) के Negative वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले  He, She, It या Singular noun और उसके बाद does not और उसके बाद क्रिया (Verb) का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

इसका Basic Structure निम्न प्रकार है।

S + does not +Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

उसे इटैलियन खाना पसंद नहीं है।
She does not like Italian food.

वह आप पर भरोसा नहीं करता है।
He does not trust you.

Rule No: 4 I, We, You, They और Plural noun के साथ सामान्य वर्तमान काल (Present Indefinite Tense)के Negative वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले  I, We, You, They या Plural noun और उसके बाद do not और उसके बाद क्रिया (Verb) का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

इसका Basic Structure निम्न प्रकार है।

S + do not +Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

मैं अकेले यात्रा नहीं करता।
I do not travel alone.

वे कॉफी नहीं पीते हैं।
They do not drink coffee.

Rule No: 5 He, She, It और Singular noun  के साथ सामान्य वर्तमान काल के Interrogative वाक्य जो ‘क्या‘ से शुरू होते हैं, को बनाने के लिए;

सबसे पहले does और उसके बाद He, She, It या Singular noun और उसके बाद क्रिया (Verb) का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

इसका Basic Structure निम्न प्रकार है।

Does + S +Verb I + O

See Examples;

क्या वह दोपहर में सोता है?
Does he sleep in the afternoon?

क्या वह अंग्रेजी अखबार पढ़ती है?
Does she read the English newspaper?

Rule No: 6 I, We, You, They और Plural noun के साथ सामान्य वर्तमान काल के Interrogative वाक्य जो ‘क्या‘ से शुरू होते हैं, को बनाने के लिए;

सबसे पहले does और उसके बाद I, We, You, They या Plural noun और उसके बाद क्रिया (Verb) का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

इसका Basic Structure निम्न प्रकार है।

Do + S +Verb I + O

क्या वे सब्जियों को उबालते हैं?
Do they boil the vegetables?

क्या आप सच्चाई जानते हैं?
Do you know the truth?

Rule No: 7 He, She, It और Singular noun  के साथ सामान्य वर्तमान काल के Interrogative वाक्य जो ‘what, why, how etc‘ से शुरू होते हैं, को बनाने के लिए;

सबसे पहले what, why, how etc और उसके बाद does और उसके बाद He, She, It या Singular noun और उसके बाद क्रिया (Verb) का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

इसका Basic Structure निम्न प्रकार है।

What, why, etc +Does + S +Verb I + O

See examples;

उसे क्या पसंद है?
What does
she like?

वह क्या सोचता है?
What do
he think?

इसका क्या मतलब है?
What does
it mean?

Rule No: 8 I, We, You, They और Plural noun के साथ सामान्य वर्तमान काल के Interrogative वाक्य जो ‘what, why, how etc’ से शुरू होते हैं, को बनाने के लिए;

सबसे पहले what, why, how etc और उसके बाद do और उसके बाद I, We, You, They या Plural noun और उसके बाद क्रिया (Verb) का प्रथम रूप (Verb I) लगाते हैं।

इसका Basic Structure निम्न प्रकार है।

What, why, etc +Do + S +Verb I + O

See examples;

मैं कैसा दिखता हूँ?
How do
I look?

तुम कैसे कर लेते हो?
How do
you manage?

आप किसे पसंद करते हैं, चाय या कॉफी?
Which do
you prefer, tea or coffee?

Tense Charts (Hindi-English)

Share:

Leave a Reply