Present Continuous Tense In Hindi (Examples & Rules)

दोस्तों, हम लोग बोलचाल में रहा हूं, रहा है आदि से समाप्त होने वाले वाक्यों का बहुत उपयोग करते हैं। ऐसे वाक्य प्राय: Present Continuous Tense में होते हैं और इसमें वर्तमान में कार्य के जारी रहने का बोध होता है।

Present Continuous Tense को Hindi में अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।

तो आइए सरल भाषा में जानते हैं  कि Present Continuous Tense को Hindi में कैसे पहचानते हैं और इसके अंतर्गत वाक्य कैसे बनते हैं।

Present Continuous tense in hindi

Present Continuous Tense
(अपूर्ण वर्तमान काल)

पहचान
(रहा है/ रही है/ रहे हैं)

Present Continuous Tense  से वर्तमान में किसी कार्य के जारी रहने का बोध होता है और यह कार्य अल्पकालिक प्रकृति (Temporary Nature) का होता है जो कुछ समय बाद समाप्त हो जाता है।

Some examples:

भेड़िया चांद पर गरज रहा है।
The wolf is howling at the moon.

वे झील पार कर रहे हैं।
They are crossing the lake.

फिर से बर्फबारी हो रही है।
It is snowing again.

कुत्ता बाहर भौंक रहा है।
The dog is barking outside.

हिंदी में Present Continuous को कैसे पहचाने?

हिंदी में Present Continuous Tense पहचानने के लिए वाक्यों की क्रिया के अंत में देखें।

यदि क्रिया के अंत में रहा  हूँ /  रही हूँ /  रहे हैं / रहे  हो  आदि आता हैं तो वाक्य   Present Continuous Tense में होता है।

अपूर्ण वर्तमान काल के वाक्य कैसे बनाएं?

आप इस काल के अंतर्गत निम्नलिखित नियमों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के वाक्य बना सकते हैं।

Rule No: 1 I, We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Positive वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले I के साथ am  और We, You, They और Plural noun के साथ are और उसके बाद  क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + am/are + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

मैं विद्यालय जा रहा हूँ।
I  am going to school.

हम अपनी कार धो रहे हैं।
We are washing our car.

वे विद्यालय जा रहे हैं।
They are going to school.

आपको तो बहुत खाँसी आ रही है।
You are coughing a lot.

Rule No: 2  He, She, Itऔर Singular noun  के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Positive वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले He, She, It और Singular noun  के साथ is  और उसके बाद  क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + is + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

वह विद्यालय जा रहा है।
He is going to school.

वह कार धो रही है।
She is washing the car.

वह विद्यालय जा रही है।
She is going to school.

वह पानी पी रही है ।
She is drinking water.

कोई घंटी बजा रहा है।
Someone is ringing the bell.

Rule No:3 I, We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Negative वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले I के साथ am  और We, You, They और Plural noun के साथ are और उसके बाद  not और उसके बाद क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + am/are +not + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

मैं विद्यालय नहीं जा रहा हूँ।
I  am not going to school.

हम अपनी कार नहीं धो रहे हैं।
We are  not washing our car.

वे विद्यालय  नहीं जा रहे हैं।
They are not going to school.

वे चर्च में प्रार्थना नहीं कर रहे हैं।
They are not praying in the church.

Rule No: 4  He, She, Itऔर Singular noun  के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Negative वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले He, She, It और Singular noun  के साथ is  और उसके बाद  not और उसके बाद क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + is + not + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

वह विद्यालय नहीं  जा रहा है।
He is not going to school.

वह कार नहीं धो रही है।
She is not washing the car.

वह विद्यालय नहीं जा रही है।
She is not going to school.

जहाज डूब नहीं रहा है।
The ship is not sinking.

Rule No: 5 I, We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Interrogative Affirmative वाक्य जो ‘क्या‘ से शुरू होते हैं, को बनाने के लिए;

सबसे पहले am  अगर  subject  I हो और अगर subject  We, You, They और Plural noun हो तो are और उसके बाद I, We, You, They या Plural noun और उसके बाद  क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

am/are +S + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

क्या मैं विद्यालय जा रहा हूँ?
Am I  going to school?

क्या हम अपनी कार धो रहे हैं?
Are we washing our car.

क्या वे विद्यालय जा रहे हैं?
Are they going to school.

Rule No: 6  He, She, It और Singular noun  के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Interrogative Affirmative वाक्य जो ‘क्या‘ से शुरू होते हैं, को बनाने के लिए;

सबसे पहले is और उसके बाद He, She, It या Singular noun और उसके बाद  क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

is +S + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

क्या वह विद्यालय जा रहा है?
Is he going to school?

क्या वह कार धो रही है?
Is she washing the car?

क्या वह विद्यालय जा रही है?
Is she going to school?

Rule No: 7 He, She, It और Singular noun  के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Interrogative वाक्य जो ‘what, why, how etc’ से शुरू होते हैं, को बनाने के लिए;

सबसे पहले what, why, how etc और उसके बाद is और उसके बाद He, She, It या Singular noun और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका Basic Structure निम्न प्रकार है।

What, why, etc +is + S +Verb I +ing + O

See examples;

उसे बहुत पसीना आ रहा है क्यों?
why is she sweating a lot?

उसके होंठ से खून क्यों बह रहा है?
Why is his lip bleeding?

Rule No: 8 I, We, You, They और Plural noun के साथ सामान्य वर्तमान काल के Interrogative वाक्य जो ‘what, why, how etc’ से शुरू होते हैं, को बनाने के लिए;

सबसे पहले what, why, how etc और उसके बाद I के साथ am  और We, You, They और Plural noun के साथ are  और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका Basic Structure निम्न प्रकार है।

What, why, etc +am/are + S +Verb I + O

See examples;

तुमको क्यों बहुत पसीना आ रहा है?
why are you sweating a lot?

मेरे होंठ से खून क्यों बह रहा है?
Why am my lip bleeding?

 

All Tense Charts (सभी टेंस चार्ट)
Sentence  & its types (वाक्य व उसके प्रकार)
Parts of Speech (शब्दभेद)

Share:

Leave a Reply