Tense Chart: (Easy Way To Learn Tenses)

Tense Chart सभी कालों के बेसिक Structures और Rules का संग्रह है। यह आपको वाक्य-संरचना के नियमों के साथ सभी अंग्रेजी कालों की clean तस्वीर देता है।

आप Tense Chart की मदद से सभी कालों के बेसिक Structures और Rules को आसानी से याद रख सकते हैं । 

यहां आपको साधारण वाक्य-संरचना के साथ सभी 12 कालों (Tenses) का Chart मिलेगा और प्रत्येक टेंस की प्रैक्टिस करने के लिए Exercises भी।

हमने Tense Chart के प्रत्येक टेंस अलग-अलग खंडों में समझाने की पूरी कोशिश की है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आता है तो कृपया इसे शेयर जरूर करें।

आइए सबसे पहले जानते हैं  कि टेंस के कितने प्रकार हैं।

अंग्रेजी व्याकरण में, Tense  के तीन प्रकार हैं- Present Tense, Past Tense और Future Tense।

प्रत्येक Tense को Simple, Continuous, Perfect और Perfect continuous में विभाजित किया जाता है।

Present Tense (वर्तमान काल) :

  1. Simple Present Tense
  2. Present Continuous Tense
  3. Present Perfect Tense
  4. Present Perfect Continuous Tense

Past Tense (भूतकाल) :

  1. Simple Past Tense
  2. Past continuous Tense
  3. Past perfect Tense
  4. Past perfect continuous Tense

Future Tense (भविष्य काल):

  1. Simple Future Tense
  2.  Future Continuous Tense
  3.  Future Perfect Tense
  4.  Future Perfect Continuous Tense

इस प्रकार अंग्रेजी में कालों की कुल संख्या 12 है।

 TENSE CHART

दोस्तों यहां पर सभी Tense Charts में केवल एक Verb ‘Go’  के जरिए Affirmative, Negative, Interrogative Affirmative और Interrogative Negative वाक्यों को बनाना  समझाया गया है।

प्रत्येक काल के अंतर्गत वाक्यों के बेसिक स्ट्रक्चर को बताने के लिए निम्नलिखित शॉर्ट फॉर्म का प्रयोग किया गया है।

S =  Subject
O = Object
Verb I = Base Form
Verb II = Past Form 
Verb III = Past Participle

Simple Present Tense

सबसे पहला Chart है Simple Present Tense का। हिंदी में Simple Present Tense को सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।

simple present tense chart with go

सामान्य वर्तमान काल के वाक्य कैसे बनाएं?

Affirmative : I, We, You, They और Plural noun के साथ  सामान्य वर्तमान काल के Affirmative Sentence का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + Verb I + O

कुछ उदाहरण है;

मैं स्कूल जाता हूं।
I go to school.

हम अपनी कार धोते हैं।
We wash our car.

वे विद्यालय जाते हैं।
They go to school.

He, She, Itऔर Singular noun  के साथ सामान्य वर्तमान काल के Affirmative Sentence का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + Verb I +s/es + O

कुछ उदाहरण है;

वह विद्यालय जाता है।
He goes to school.

क्रिया (Verb)  में  s या es जोड़ने के निम्न नियम हैं:

Rule-1  z, s, x, ss, ch, o, or sh से  समाप्त होने वाली क्रियाओं को उनके अंत में –es लगाकर Singular बनाते हैं, 

जैसे: Wash से Washes, Scratch से Scratches, Kiss से Kisses आदि

यह कार धोता है।
It washes the car.

वह कार धोती है
She washes the car.

Rule-2 जब कोई क्रिया y से समाप्त होती है और इसके ठीक पहले कोई व्यंजक (Consonant) होता है तो ऐसी क्रिया को Singular बनाने के लिए y को i में बदलकर -es जोड़ते हैं, जैसे: Try से Tries, Fry से Fries, Cry से Cries आदि

आप बहुत कोशिश करते हैं।
You try very hard.

वह बहुत कोशिश करता है।
He tries very hard.

वह बहुत कोशिश करती है।
She tries very hard.

Rule-3 नियम -1 और 2 के अंतर्गत आने वाली क्रियाओं को छोड़कर बाकी सभी क्रियाओं को Singular बनाने के लिए उनके अंत में -s लगाते हैं,  जैसे: Like से Likes, Draw से Draws, Help से Helps आदि

उसे चिप्स पसंद हैं।
He likes chips.

वह मेरे लिए एक नक्शा बनाता है।
He draws a map for me.

वह गरीबों की मदद करती है।
She helps the poor.

Negative : I, We, You, They और Plural noun के साथ  सामान्य वर्तमान काल के Negative Sentence का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + do not + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

मैं वहां नहीं जाता।
I do not go there.

आप गरीबों की मदद नहीं करते।
You do not help the poor.

He, She, Itऔर Singular noun  के साथ सामान्य वर्तमान काल के Negative Sentence का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + does not + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

वह स्कूल नहीं जाती है।
She does not go to school.

अंकित को आम पसंद नहीं है।
Ankit does not like mango.

Interrogative Affirmative :  I, We, You, They और Plural noun के  साथ  सामान्य वर्तमान काल के Interrogative Affirmative वाक्य जो ‘क्या‘ से शुरू होते हैं, का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

Do + S + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

क्या वे वहां जाते हैं?
Do they go there?

क्या आप गरीबों की मदद करते हैं?
Do you help the poor?

He, She, Itऔर Singular noun  के साथ सामान्य वर्तमान काल के Interrogative Affirmative वाक्य जो ‘क्या‘ से शुरू होते हैं, का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

Does + S + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

क्या वो विद्यालय जाती है?
Does she go to school?

क्या अंकित को आम पसंद है?
Does Ankit like mango?

Interrogative Negative : I, We, You, They और Plural noun के  साथ  सामान्य वर्तमान काल के Interrogative Negative वाक्य जो ‘क्या’ से शुरू होते हैं, का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

Do + S + not + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

क्या वे वहां नहीं जाते?
Do they not go there?

क्या आप गरीबों की मदद नहीं करते हैं?
Do you not help the poor?

He, She, Itऔर Singular noun के  साथ  सामान्य वर्तमान काल के Interrogative Negative वाक्य जो ‘क्या’ से शुरू होते हैं, का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

Does + S +not + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

क्या वह स्कूल नहीं जाती है?
Does she not go to school?

क्या अंकित को आम पसंद नहीं है?
Does Ankit not like mango?

Present Continuous Tense

दूसरा Chart है  Present Continuous Tense का। इस टेंस को हिंदी में अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। 

present continuous tense chart with go

अपूर्ण वर्तमान काल के वाक्य कैसे बनाएं?

Affirmative :I, We, You, They और Plural noun के साथ  अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Affirmative Sentence का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + am/are + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

मैं विद्यालय जा रहा हूँ।
I  am going to school.

हम अपनी कार धो रहे हैं।
We are washing our car.

वे विद्यालय जा रहे हैं।
They are going to school.

लेकिन He, She, Itऔर Singular noun  के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense ) के Affirmative Sentence का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + is + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

वह विद्यालय जा रहा है।
He is going to school.

वह कार धो रही है।
She is washing the car.

वह विद्यालय जा रही है।
She is going to school.

Negative : I, We, You, They और Plural noun के साथ  अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Negative Sentence का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + am/are +not + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

मैं विद्यालय नहीं जा रहा हूँ।
I  am not going to school.

हम अपनी कार नहीं धो रहे हैं।
We are  not washing our car.

वे विद्यालय  नहीं जा रहे हैं।
They are not going to school.

लेकिन He, She, Itऔर Singular noun  के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense ) के Negative Sentence का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + is + not + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

वह विद्यालय नहीं  जा रहा है।
He is not going to school.

वह कार नहीं धो रही है।
She is not washing the car.

वह विद्यालय नहीं जा रही है।
She is not going to school.

Interrogative Affirmative: I, We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense) के Interrogative Affirmative वाक्य जो ‘क्या‘ से शुरू होते हैं, का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

am/are +S + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

क्या मैं विद्यालय जा रहा हूँ?
Am I  going to school?

क्या हम अपनी कार धो रहे हैं?
Are we washing our car.

क्या वे विद्यालय जा रहे हैं?
Are they going to school.

लेकिन He, She, Itऔर Singular noun  के साथ अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense ) के Interrogative Affirmative वाक्य जो ‘क्या‘ से शुरू होते हैं, का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

is +S + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

क्या वह विद्यालय जा रहा है?
Is he going to school?

क्या वह कार धो रही है?
Is she washing the car?

क्या वह विद्यालय जा रही है?
Is she going to school?

Present Perfect Tense

तीसरा Chart है Present Perfect Tense का।इस टेंस को हिंदी में पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। 

present perfect tense chart with go

पूर्ण वर्तमान काल के वाक्य कैसे बनाएं?

Affirmative: I, We, You, They और Plural noun के साथ पूर्ण वर्तमान काल (Present Perfect Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + have + Verb III + O

कुछ उदाहरण है;

मैं स्कूल गया हूँ?
I have gone to school?

हमने अपनी कार धो दी है।
We have washed our car.

वे स्कूल गए हैं।
They have gone to school.

He, She, Itऔर Singular noun  के साथ पूर्ण वर्तमान काल (Present Perfect Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + has + Verb III + O

कुछ उदाहरण है;

वह स्कूल गया है?
He has gone to school?

उसने कार धो दी है?
She has washed the car?

वह स्कूल गई है।
She has gone to school.

Negative: I, We, You, They और Plural noun के साथ पूर्ण वर्तमान काल (Present Perfect Tense) के Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + have + not + Verb III + O

कुछ उदाहरण है;

मैं स्कूल नहीं गया हूँ?
I have not gone to school?

हमने अपनी कार को नहीं धोया है।
We have not washed our car.

वे स्कूल नहीं गए हैं।
They have not gone to school.

He, She, Itऔर Singular noun  के साथ पूर्ण वर्तमान काल (Present Perfect Tense) के Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + has + not + Verb III + O

कुछ उदाहरण है;

वह स्कूल नहीं गया है?
He has gone to school?

उसने अपनी कार को नहीं धोया है।
She has not washed the car?

वह स्कूल नहीं गई है।
She has not gone to school.

Interrogative Affirmative: I, We, You, They और Plural noun के साथ पूर्ण वर्तमान काल (Present Perfect Tense) के Interrogative Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

have + S + Verb III + O

कुछ उदाहरण है;

क्या मैं स्कूल गया हूँ?
Have I gone to school?

क्या हमने अपनी कार को धोया है।
Have we washed our car?

क्या वे स्कूल नहीं गए हैं।
Have they gone to school?

He, She, Itऔर Singular noun  के साथ पूर्ण वर्तमान काल (Present Perfect Tense) के Interrogative Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

has + S +Verb III + O

कुछ उदाहरण है;

क्या वह स्कूल गया है?
Has he gone to school?

क्या उसने अपनी कार को धोया है?
Has he washed the car?

क्या वह स्कूल नहीं गई है?
Has she gone to school?

Present Perfect Continuous Tense

चौथा Chart है Present Perfect Continuous Tense का। इस टेंस को हिंदी में पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल कहते हैं।

present perfect continuous tense chart with go

पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल के वाक्य कैसे बनाएं?

Affirmative: I, We, You, They और Plural noun के साथ पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल (Present Perfect Continuous Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + have been + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

मैं 2 सप्ताह से स्कूल जा रहा हूं।
I have been going to school for 2 weeks.

हम एक घंटे से अपनी कार धो रहे हैं।
We have been washing our car for an hour.

वे 2 सप्ताह से स्कूल जा रहे हैं।
 They have been going to school for 2 weeks.

He, She, Itऔर Singular noun  के साथ पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल (Present Perfect Continuous Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + has been + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

वह 2 सप्ताह से स्कूल जा रहा है।
 He has been going to school for 2 weeks.

वह एक घंटे से कार धो रही है।
She has been washing the car for an hour.

वह 2 सप्ताह से स्कूल जा रही है।
She has been going to school for 2 weeks.

Negative: I, We, You, They और Plural noun के साथ पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल (Present Perfect Continuous Tense) के Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + have not been + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

मैं 2 सप्ताह से स्कूल नहीं जा रहा हूं।
I have not been going to school for 2 weeks.

हम एक घंटे से अपनी कार नहीं धो रहे हैं।
We have not been washing our car for an hour.

वे 2 सप्ताह से स्कूल नहीं जा रहे हैं।
 They have not been going to school for 2 weeks.

He, She, Itऔर Singular noun  के साथ पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल (Present Perfect Continuous Tense) के Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + has not been + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

वह 2 सप्ताह से स्कूल नहीं जा रहा है।
 He has not been going to school for 2 weeks.

वह एक घंटे से कार नहीं धो रही है।
She has not been washing the car for an hour.

वह 2 सप्ताह से स्कूल नहीं जा रही है।
She has not been going to school for 2 weeks.

Interrogative Affirmative: I, We, You, They और Plural noun के साथ पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल (Present Perfect Continuous Tense) के Interrogative Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

have + S + been + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

क्या मैं 2 सप्ताह से स्कूल जा रहा हूं?
Have I been going to school for 2 weeks?

क्या हम एक घंटे से अपनी कार धो रहे हैं?
Have we been washing our car for an hour?

क्या वे 2 सप्ताह से स्कूल जा रहे हैं?
 Have they been going to school for 2 weeks?

He, She, Itऔर Singular noun  के साथ पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल (Present Perfect Continuous Tense) के Interrogative Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

has + S + been + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

क्या वह 2 सप्ताह से स्कूल जा रहा है?
 Has he been going to school for 2 weeks?

क्या वह एक घंटे से कार धो रही है?
Has she been washing the car for an hour?

क्या वह 2 सप्ताह से स्कूल जा रही है।
Has she been going to school for 2 weeks?

Simple Past Tense

पांचवा Chart है Simple Past Tense का। इस टेंस को हिंदी में सामान्य भूतकाल कहते हैं

simple past tense chart with go

सामान्य भूतकाल के वाक्य कैसे बनाएं?

Affirmative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, Itऔर Singular noun  के साथ सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) के  Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + Verb II + O

इस टेंस के अंतर्गत वाक्य बनाने के लिए Base Verb (मूल क्रिया) को Past Form (Verb II) में बदलना होता है। मूल क्रिया को Past Form में बदलने के नियम है।

  1. नियमित क्रियाओं (Regular Verbs) का Past Form बनाने के लिए क्रिया के Base Form में -ed जोड़ते हैं:
Base Form Add -ed Past Form
Visit
-ed
Visited
Open
-ed
Opened
Start
-ed
Started

2. अगर Base Form ‘e’  से समाप्त होती है तो Past Form बनाने के लिए Base Form में केवल -d जोड़ते हैं:

Base Form Add -d Past Form
Owe
-d
Owed
Believe
-d
Believed

3. अगर Base Form ‘y’  से समाप्त होती है और y से पहले कोई व्यंजक (Consonant) हो तो Past Form बनाने के लिए ‘y’ हटाकर Base Form में  -ied जोड़ते हैं:

Base Form Add -ied Past Form
Marry
-ied
Married
Deny
-ied
Denied

4. कुछ क्रियाएं ऐसी होती हैं जिनमें ed लगाकर Past फॉर्म नहीं बनाया जा सकता इन्हें Irregular Verb कहते हैं -जैसे;

go, see, teach etc

Negative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, It और Singular noun के साथ सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) के  Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S +  did not + Verb I + O

Interrogative Affirmative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, It और Singular noun के साथ सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) के Interrogative Affirmative  वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

did + S + Verb I + O

 

Interrogative Negative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, It और Singular noun के साथ सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) के  Interrogative Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

did + S + not + Verb I + O

Past Continuous Tense

छठा Chart है Past Continuous Tense का। इस टेंस को हिंदी में अपूर्ण भूतकाल कहते हैं।

past continuous tense chart with go

Affirmative: I, He, She, It और Singular noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Affirmative  वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + was + Verb I + ing + O

I was changing the light bulb.
(मैं लाइट बल्ब बदल रहा था।)

We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Affirmative  वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + were + Verb I + ing + O

We were walking in the snow.
(हम बर्फ में चल रहे थे।)

The girls were talking on the phone.
(लड़कियां फोन पर बात कर रही थीं।)

Negative: I, He, She, It और Singular noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Negative  वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + was + not + Verb I + ing + O

We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Negative  वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + were + not + Verb I + ing + O

Interrogative Affirmative: I, He, She, It और Singular noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Interrogative Affirmative  वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

 was +S + Verb I + ing + O

We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Interrogative Affirmative  वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

 were +S + Verb I + ing + O

Interrogative Negative: I, He, She, It और Singular noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Interrogative Negative  वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

 was +S + not + Verb I + ing + O

We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Interrogative Negative  वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

 were +S + not + Verb I + ing + O

Past Perfect Tense

सातवां Chart है Past Perfect Tense का। इस टेंस को हिंदी में पूर्ण भूतकाल कहते हैं।

past perfect tense chart with go

पूर्ण भूतकाल के वाक्य कैसे बनाएं?

Affirmative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, Itऔर Singular noun के साथ पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense) के  Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + had + Verb III + O

He had gone.
वह जा चुका था।

I had finished my work before he came.
उसके आने से पहले मैं अपना कार्य खत्म कर चुका था

Negative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, Itऔर Singular noun के साथ पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense) के  Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + had not + Verb III + O

Interrogative Affirmative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, Itऔर Singular noun के साथ पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense) के  Interrogative Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

had + S + Verb III + O

Interrogative Negative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, Itऔर Singular noun के साथ पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense) के  Interrogative Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

had + S + not + Verb III + O

Past Perfect Continuous Tense

आठवां Chart है Past Perfect Continuous Tense का। इस टेंस को हिंदी में पूर्ण निरन्तर भूतकाल कहते हैं।

past perfect continuous tense chart with go

पूर्ण निरन्तर भूतकाल के वाक्य कैसे बनाएं?

Affirmative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, It और Singular noun के साथ पूर्ण निरन्तर भूतकाल  (Past Perfect Continuous Tense) के  Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + had been + Verb I + ing + O

They had been talking for over an hour before Rohit arrived.
रोहित के आने से पहले वे एक घंटे से अधिक समय से बात कर रहे थे।

How long had you been waiting to get on the bus?
आप कब से बस के आने का इंतजार कर रहे थे?

Negative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, Itऔर Singular noun के साथ पूर्ण निरन्तर भूतकाल  (Past Perfect Continuous Tense) के  Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + had not been + Verb I + ing + O

Interrogative Affirmative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, Itऔर Singular noun के साथ पूर्ण निरन्तर भूतकाल  (Past Perfect Continuous Tense) के  Interrogative Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

had + S + been + Verb I + ing + O

Interrogative Negative: I, We, You, They, Plural noun, He, She, Itऔर Singular noun के साथ पूर्ण निरन्तर भूतकाल  (Past Perfect Continuous Tense) के  Interrogative Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

had + S + not been + Verb I + ing + O

स टेंस को Past Perfect Progressive Tense भी कहते हैं 

Simple Future Tense

नौवां Chart है Simple Future Tense का। इस टेंस को हिंदी में सामान्य भविष्य काल कहते हैं।

simple future tense chart with go

सामान्य भविष्य काल के वाक्य कैसे बनाएं?

Affirmative : सामान्य भविष्य काल के Affirmative वाक्य बनाने के लिए Iऔर We के बाद shall और उसके बाद क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + shall + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

मैं स्कूल जाऊंगा
I shall go to school.

हम अपनी कार धो लेंगे।
We shall wash our car.

लेकिन He, She, Itऔर Singular noun  के साथ सामान्य भविष्य काल के Affirmative वाक्य बनाने के लिए He, She, It या Singular noun के बाद will और उसके बाद क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + will + Verb I + O

कुछ उदाहरण है;

वह स्कूल जाएगा।
He will go to school.

वह स्कूल जाएगी।
She will go to school.

Negative : सामान्य भविष्य काल के Negative वाक्य बनाने के लिए Iऔर We के बाद shall और उसके बाद not और उसके बाद क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + shall +not + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

मैं स्कूल नहीं जाऊंगा
I shall not go to school.

हम अपनी कार नहीं धोएंगे।
We shall  not wash our car.

लेकिन He, She, Itऔर Singular noun  के साथ सामान्य भविष्य काल के Negative वाक्य बनाने के लिए He, She, It या Singular noun के बाद will और उसके बाद not और उसके बाद क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + will + not + Verb I + O

कुछ उदाहरण है;

वह स्कूल नहीं जाएगा।
He will not go to school.

वह स्कूल नहीं जाएगी।
She will not go to school.

Interrogative Affirmative: Iऔर We के साथ सामान्य भविष्य काल के Interrogative Affirmative वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले shall और उसके बाद I या We और उसके बाद क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

Shall + S + Verb I + O

कुछ उदाहरण हैं;

क्या मैं स्कूल जाऊंगा?
Shall I go to school.

क्या हम अपनी कार धोएंगे।
 Shall we wash our car.

लेकिन He, She, Itऔर Singular noun  के साथ सामान्य भविष्य काल के Interrogative Affirmative वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले will और उसके बाद He, She, It या Singular noun और उसके बाद क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं। 

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

Will + S + Verb I + O

कुछ उदाहरण है;

क्या वह स्कूल जाएगा?
Will he go to school.

क्या वह स्कूल जाएगी।
Will she go to school.

Future Continuous Tense

दसवां Chart है Future Continuous Tense का। इस टेंस को हिंदी में अपूर्ण भविष्य काल कहते हैं।

future continuous tense chart with go

Affirmative: I, We के साथ अपूर्ण भविष्य काल (Future Continuous Tense) के Affirmative वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले I, We और उसके बाद shall be और उसके बाद क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + shall be + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

मैं स्कूल जा रहा हूंगा
I shall be going to school.

हम अपनी कार धो रहे होंगे।
We shall be washing our car.

लेकिन You, They,  He, She, Itऔर any noun  के साथ अपूर्ण भविष्य काल (Future Continuous Tense) के Affirmative वाक्य बनाने के लिए;

सबसे पहले You, They,  He, She, It या any noun  और उसके बाद will be और उसके बाद  क्रिया (Verb) के  प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।

इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।

S + will be + Verb I + ing + O

कुछ उदाहरण है;

वह स्कूल जा रहा होगा।
 He will be going to school.

वह कार धो रही होगी।
She will be washing the car.

Future Perfect Tense

11वां Chart है Future Perfect Tense का। इस टेंस को हिंदी में पूर्ण भविष्य काल कहते हैं।

future perfect tense chart with go

हम पूर्ण भविष्य काल (Future Perfect Tense) का उपयोग यह बताने के लिए करते हैं कि कोई कार्य भविष्य में एक विशेष समय बिंदु पर समाप्त या पूरा हो जाएगा  

I’ll have finished when you arrive.
आपके आते ही मैं समाप्त कर दूंगा।

She’ll have forgotten everything.
वह सब कुछ भूल चुकी होगी।

Future Perfect Continuous Tense

 बारहवां Chart है Future Perfect Continuous Tense का। इस टेंस को हिंदी में पूर्ण निरन्तर भविष्य काल कहते हैं।

future perfect continuous tense chart with go

Share:

This Post Has 3 Comments

  1. Aman

    Awesome tense charts for learning English and very easy to understand. Thanks

  2. Vũ Đức Tiên

    My family members always say that I am killing my time here at net, but I know I am getting knowledge everyday by reading such fastidious articles.

Leave a Reply